झारखंड श्रमिक संघ जिला समिति की बैठक 

संजय सागर

बड़कागांव : हजारीबाग जिला परिषदन भवन में झारखंड श्रमिक संघ जिला समिति की बैठक हुइ. इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजा मोहम्मद व संचालन बड़कागांव झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सह झारखंड श्रमिक संघ के जिला सचिव संजय सिंह ने की.

बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर जिला कमेटी व प्रखंड कमेटी बिस्तार करने को लेकर विचार विमर्श किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव सह झारखंड श्रमिक संघ के केंद्रीय कोषाध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया ने कहा की मजदूरों को संगठित करने व उनकी समस्याओं को समाधान करने का प्रयास किया जाएगा.तथा मजदूरों का उन्हें अपने हक व अधिकार दिलाने का काम किया जाएगा. संजय सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत करने को लेकर जल्द ही जिला कमेटी और प्रखंड कमेटी का विस्तार किया जाएगा. मौके पर जिला कोषाध्यक्ष लखन लाल महतो, जिला उपाध्यक्ष रामकिशोर मुर्मू , मोहम्मद ताहिर, नईम राही के अलावा अन्य कई उपस्थित थे.

Related posts