लोस विस चुनाव के लिए हमेशा तैयार हैं झामुमो : सुप्रियो भट्टाचार्य

परसुडीह में दर्जनों महिलाओं ने ली झामुमो की सदस्यता

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के लिए हमेशा तैयार है। वे गुरुवार जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के परसुडीह में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। जिसमें दर्जनों महिलाओं ने झामुमो की सदस्यता भी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि खुशी की बात है कि आज महिलाएं घरों से निकलकर सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। राजनीति समाज सेवा का एक मध्यम ही है। वहीं मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि झामुमो चुनाव से डरती नहीं है और पार्टी हमेशा चुनाव के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा को झारखंड में मूंह की खानी पड़ेगी। क्योंकि विधानसभा चुनाव से पहले लोकसभा का चुनाव होना है। वर्तमान में झारखंड राज्य की 14 लोकसभा सीटों में से 12 पर भाजपा का कब्जा है। मगर इस बार झामुमो भाजपा का बारह बजा देगी। साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव में झारखंड में पूर्ण बहुमत से झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार बनेगी। वहीं विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि काफी संख्या में मातृशक्ति का झामुमो में आना पार्टी के लिए सुखद संकेत है। आगामी चुनाव में पार्टी पूरे राज्य में बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि वे जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के एक सेवक के रूप में अपनी जिम्मेदारी के साथ साथ जवाबदेही का निर्वाह कर रहे हैं। पार्टी में शामिल होने वाली मातृशक्ति ने उन पर अटूट भरोसा जताया है और जिसे वे कभी नहीं टूटने देंगे। उन्होंने कहा कि कई जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में महिलाओं ने पार्टी में आस्था व्यक्त की है। जिसका वे तहे दिल से स्वागत करते हैं। मौके पर ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, मुखिया पलटन मुर्मू समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे

Related posts