लोकहित अधिकार पार्टी का बादम में ग्राम कमेटी गठन

बादम: हजारीबाग लोकसभा अंतर्गत ग्राम बादम में लोकहित अधिकार पार्टी का ग्राम कमेटी का गठन हुआ जिसकी अध्यक्षता सुरज साव ने किया। कमिटी के अध्यक्ष -लालदेव साहू, उपाध्यक्ष अनिल कुमार साहू, सचिव-दिरपाल साहू, कोषाध्यक्ष खेलावन साव, संगठन मंत्री प्रदीप साव संरक्षक शंकर साव को सर्वसम्मति से चुना गया।

बैठक में मुख्य अतिथि लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश मंत्री कुंज बिहारी साहू ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस देश में जो भी पार्टी की सरकार रही 85% आम जनता के उम्मीदों के अनुरूप काम नहीं किया।

लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह हजारीबाग जिला प्रभारी रामविलास साव ने लोगों को कहा की यह देश में 15% लोगों का सरकार रहा है, जो आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्रों में कब्जा किए हुए हैं। जिसके माध्यम से न्यायपालिका, कार्यपालिका, विधायिका में भी कब्जा कर लिया है। अब समय के साथ 85% लोगों का मांग है कि 85% बहुजन समाज का जो आर्थिक सामाजिक शैक्षणिक रूप से पिछड़ा हुआ है उसका सरकार बने, जिसका विकल्प के रूप में लोकहित अधिकार पार्टी को समर्थन मिल रहा है। मौके पर उपस्थित रामधनी साव, अजय कुमार, संजय साहू, अभिषेक कुमार, तिलक साव, लालदेव साहू, अशोक साहू सहित दर्जनों ग्रामीण ने समर्थन किया।

Related posts