लोकहित अधिकार पार्टी का सामाजिक न्याय यात्रा का शुभारंभ 6 को बड़कागांव से किया जाएगा

संजय सागर

बड़कागांव: लोकहित अधिकार पार्टी के द्वारा हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लिए सामाजिक न्याय यात्रा शुभारंभ 6 जनवरी 2024 बड़कागांव प्रखंड के पकरी बरवाडीह राधे श्याम मंदिर से किया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए बड़कागांव में हजारीबाग रोड स्थित एनटीपीसी साइट कार्यालय के सामने माता रुक्मणी भवन के सभागार में की गई। बैठक में प्रदेश मंत्री सह हजारीबाग लोकसभा प्रभारी कुंज बिहारी साव ने कहा कि उक्त न्याय यात्रा का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी मोहम्मद अजहर आलम द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा। यह न्याय यात्रा 6 जनवरी 2024 से शुरू होकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रखंड एवं पंचायत में भ्रमण कर पार्टी का उद्देश्य का प्रचार प्रसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बड़कागांव काली मंदिर के समीप संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण की जाएगी। प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह हजारीबाग जिला प्रभारी रामविलास साहू ने कहा कि यह यात्रा निःशुल्क समान शिक्षा एवं निःशुल्क समान चिकित्सा एजेंडा के साथ आगामी लोकसभा एवं विधानसभा में चुनाव लड़ेगी। इसी उद्देश्य से यह न्याय यात्रा शुभारंभ की जा रही है बैठक में राष्ट्रीय तालिक साहू समाज के हजारीबाग जिला उपाध्यक्ष अर्जुन साव, मुखिया दिनेश साव, खेमलाल साहू, ढलान साहू, रोहन साहू, प्रेम साहु, द्वारिका साव, रामचंद्र साव, वीरेंद्र साव, गोविंद नारायण रोशन, लखन महतो, कृष्ण कुमार साव, विकास कुमार कश्यप, माथुर साव, संतोष कुमार, कोमल चंद्र साव, कुलदीप कुमार साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts