लोकहित अधिकार पार्टी का जन जागरण अभियान 

बड़कागांव: हजारीबाग जिला के बड़का गांव प्रखंड अंतर्गत ग्राम चोरका, सिरमा, छावनियां गांव का दौरा कर लोकहित अधिकार पार्टी का जन जागरण अभियान के तहत लोगों को संबोधित करते हुए लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री कुंजबिहारी साहू ने पार्टी के नीति सिद्धांत को बताया कि पार्टी का मुख्य एजेंडा पुरे देश में आम जनता के लिए निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा, निशुल्क शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक न्याय में समानता लाना है।

लोकहित अधिकार पार्टी के हजारीबाग जिला प्रभारी श्री रामविलास साहू ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि एक देश में अनेक तरह का किताब अनेक तरह का स्कूल भेदभाव का नीति शिक्षा में नहीं चलने दिया जाएगा। देश में एक किताब, एक ही शिक्षा नीति रखना ही हमारी पार्टी का मुख्य नीति है। जिससे एक ही स्कूल में मंत्री का बेटा पढेगा और संत्री का भी बेटा पढेगा। लोगों ने पार्टी नीति -सिद्धांत को स्वागत किया और पार्टी से जुड़ने का निर्णय लिया। मुख्य रुप से उपस्थित गंगाधर लहरा, कृष्णा साव, अशोक साव, सुबोध पासी, अर्जुन माहतो,  दीपक चौधरी, अकाश कुमार, राजेश राम, मंटू कुमार, विशाल कुमार, सागर कुमार, संतोष राम, गंगा साव, सुरेंद्र कुमार साहू, शकील अंसारी, मोहम्मद कलाम, नियाज रफीक मियां आदि लोग उपस्थित थे।

Related posts