लोयोला स्कूल ने विद्यार्थियों में भरा संवेदनशीलता का बोध, चेशायर होम में बच्चों के लिए गया गीत, नृत्य भी किया 

जमशेदपुर : लोयोला स्कूल प्रबंधन ने रविवार विद्यार्थियों को संवेदनशीलता का बोध कराते हुए सामाजिक सरोकार से जोड़ा। इस दौरान 5 वीं कक्षा के विद्यार्थियों के साथ साथ लगभग 60 शिक्षकों ने सुंदरनगर स्थित चेशायर होम का दौरा भी किया। वहीं विद्यार्थियों के लिए यह एक अद्भुत यात्रा थी। वहां उन्होंने विशेष बच्चों के साथ समय भी बिताया। उनके लिए गीत गाया और नृत्य भी किया। जबकि छात्रों ने दान की हुई रोजमर्रा की कुछ आवश्यक वस्तुओं से उनकी मदद भी की। साथ ही आठवीं कक्षा के छात्रों को तरुमित्र परियोजना के तहत मानगो जेसु भवन में शैक्षिक और जागरूकता यात्रा के लिए ले जाया गया। वहीं तरुमित्र पटना का इतिहास, जलवायु परिवर्तन, सीओपी 28, पर्यावरण संरक्षण के लिए की गई पहल पर टाटा स्टील के जैव विविधता और कॉर्पोरेट सस्टेनेबल के प्रमुख डॉ एच हुसैन ने छात्रों के साथ बातचीत कर बहुत ही सरल तरीके से छात्रों को जैव विविधता के पतन, प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग के संदर्भ में समझाते हुए बताया कि हमारे भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए शहर में क्या किया जा सकता है। सस्टेनेबिलिटी पर टाटा स्टील द्वारा शुरू की गई विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी भी दी गई। वहीं पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। मौके पर लोयोला के प्रिंसिपल फादर विनोद फर्नांडीज, रेक्टर फादर केएम जोसेफ, वाइस प्रिंसिपल जयंती शेषाद्रि, वाइस प्रिंसिपल विनीता एक्का समेत अन्य मौजूद थे।

Related posts