जमशेदपुर : लोकसभा प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो ने शनिवार भाजपा मानगो मंडल के उपाध्यक्ष पारस नगर निवासी सुनील कुमार सिंह से घर पर मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा। बताते चलें कि बीते दिनों उनके पिता स्व. देव कुमार सिंह निधन पर हो गया था। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें भगवा अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित भी किया। मौके पर भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, भाजपा मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय, किशन महाराज, अशोक सिंह चौहान, डॉ अनिल सिंह, संतोष चौहान, कल्लू सिंह, विनय कुमार, मनोज ओझा, ननकू ओझा, रविंद्र सिंह, संध्या नंदी, रेनू सिंह समेत अन्य भी मौजूद थे।
मानगो में लोकसभा प्रत्याशी को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
