बस और हाइवा वाहन की आमने-सामने की टक्कर में कई यात्री घायल

मेदिनीनगर : रेड़मा रांची रोड पंकज धर्मकाटा के पास यात्री बस और हाइवा वाहन के आमने सामने की टक्कर में बस पर सवार कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही।

टीओपी 2 प्रभारी अनिल कुमार सिंह,टाइगर मोबाइल के जवान सूर्यनाथ सिंह, मुकेश सिंह और सहायक पुलिस के जवान जयंत दुबे घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद दोनों वाहन को जप्त कर उसे थाना ले गए।

Related posts