दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जदयू की सदस्यता ली

गोमो: कतरास श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में जदयू पार्टी का मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। इस दौरान तोपचांची प्रखंड के कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जदयू के सर्वमान्य नेता नितीश कुमार और खीरु महतो में आस्था व्यक्त करते हुए दीप नारायण सिंह की उपस्थित में जदयू पार्टी में शामिल हुआ। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने पार्टी में शामिल होने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को सदस्यता रसीद दे कर पार्टी में शामिल किया और बधाई दी । इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने कहा कि तोपचांची प्रखंड के कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आज जदयू पार्टी की सदस्यता ले कर पार्टी में शामिल हुए हैं। इससे पार्टी तोपचांची प्रखंड में मजबूत होगी। श्री सिंह ने कहा कि लगातार जदयू पार्टी के प्रति युवा और महिलाओं में रूझान बढ़ रही है। जिसका लाभ लोकसभा चुनाव में एनडीए को मिलेंगी। के साथ – साथ सभी वर्गों का रुझान बढ़ रहा है। पार्टी में शामिल होने वालों में माला देवी, चिंता देवी, मनोज सिंह, मोहन सिंह आदि हैं। इस अवसर जदयू महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बिन्दु देवी, भीखु रवानी, बिरेंद्र यादव, सुभाष सिंह,प्रिंस कुमार,शब्बीर अंसारी,आदि उपस्थित हुए।

Related posts