एएसआई अभिमन्यु सिंह ने अपना शादी का 28 वां सालगिरह धूम धाम से मनाया

मेदिनीनगर: पुलिस लाइन में तैनात एएसआई अभिमन्यु कुमार सिंह ने अपना शादी का 28 वां सालगिरह काफी धूम धाम और उत्साह के साथ मनाया।शादी के सालगिरह के दिन वह अपने पत्नी और बच्चों के साथ मंदिर जाकर मंदिर में पूजा अर्चना कर भगवान से अपने परिवार की लंबी उम्र की कामना की।मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद वह अपने घर पहुंच कर अपने माता पिता का चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद लिया।इसके बाद शाम को वे अपने पत्नी और बच्चों के मौजूदगी में केक काटकर शादी के सालगिरह का जश्न मनाया।उनके शादी के सालगिरह पर दोस्त और रिश्तेदार उनके यहां पहुंच कर और कुछ लोगों ने व्हाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई और शुभकामनाएं दी।जानकारी के अनुशार अभिमन्यु कुमार सिंह मेदिनीनगर शहर के टीओपी 3 का दो बार प्रभारी रह चुके है।उनके कार्यकाल के दौरान टीओपी 3 थाना क्षेत्र में अमन चैन और शांति व्यावथा कायम रहता था।जब यह टीओपी 3 प्रभारी थे तो बीएन कॉलेज फील्ड के पास एक घटना घटी थी।जिसमे बीएन कॉलेज वार्ड नंबर 11 के पूर्व वार्ड पार्षद के पति और उनके पुत्र के ऊपर कुछ लोगो ने जानलेवा हमला कर दिया था।इसके बाद स्थानीय लोगो के द्वारा इस घटना की जानकारी अभिमन्यु कुमार सिंह को दी गई थी।घटना की जानकारी मिलते ही अभिमन्यु सिंह खुद से वाहन चला कर पांच मिनट के अंतराल में घटना स्थल पर पहुंच गए थे।और दोनो घायलों को अपने वाहन में बैठा कर उन्हे इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल लाया था।इनके तत्परता की वजह से दोनों बाप बेटों की जान बची थी।इस घटना में एक महीना तक पूर्व वार्ड पार्षद के पति घायल अवस्था में रांची रिम्स में भर्ती थे।आज भी पूर्व वार्ड पार्षद और उनका परिवार अभिमन्यु सिंह का नाम लेते है।

Related posts