राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत खलारी में बैठक किया गया

Md Mumtaz
खलारी: राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे लाभार्थी संपर्क अभियान के निमित भारतीय जनता पार्टी खलारी मंडल का बैठक मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में खलारी पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र में की गई। बैठक में मुख्य रूप से कार्यक्रम प्रभारी सह पूर्व जिलाध्यक्ष रांची महानगर, के के गुप्ता, एवम कार्यक्रम के मंडल संयोजक खलारी मंडल उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद गुप्ता उपस्थित थे। पूर्व जिलाध्यक्ष के के गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर उन्हें प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए पत्रक को देने का आग्रह किया। कार्यक्रम 1 मार्च से 4 मार्च तक पूरे देश में चलाया जाएगा। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री कार्तिक पांडे ने एवम धन्यवाद ज्ञापन ओबीसी मोर्चा महामंत्री रितेश केसरी ने किया। बैठक में अरविंद सिंह, फुलेश्वर महतो, भरत रजक, प्रीतम साहू, आनंद सिंह, किरण देवी, सिन्नी समाड, आनंद सिंह, नागदेव सिंह, कुलदीप लोहरा, शत्रुंजय सिंह, प्रदीप ठाकुर, श्याम सुंदर सिंह, कमलेश महतो, संजीत तुरी आदि उपस्थित थे।

Related posts