नवयुग प्रगतिशील मोर्चा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर की बैठक

पाकुड़ संवाददाता

पाकुड़: लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकन नवयुग प्रगतिशील मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह संथालपरगना प्रभारी मुन्ना मुस्ताक ने नवयुग प्रगतिशील मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ नसीपुर पंचायत में बैठक की।बैठक में निर्देश दिया गया है कि पंचायत के सभी बूथों में बूथ कमिटी बनाने का प्रयास करेंगें साथ ही साथ जनताओं की समस्याओं को हल करने का कष्ट करेंगें।सभी लोगों को श्यामल कान्त साहा प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि नवयुग प्रगतिशील मोर्चा ही एक ऐसी पार्टी है। जो जाति धर्म समुदाय से ऊपर उठकर राजनीति करती है और इसका एक मात्र उद्देश्य है सभी समुदाय के लोगों का समुचित विकास। इस क्षेत्र में जो भी समस्याएं हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का कार्य किया जाएगा।मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष साकिर अहमद, केंद्रीय उपाध्यक्ष मुन्ना मुस्ताक, प्रखंड सचिव रब्बेकुल सेख, प्रखंड अध्यक्ष श्यामल कांत साहा जी, उस्मान गनी, मुंसी मुर्मू, आयनुल सेख, जाकिर सेख,  प्रधान हासदा, फूलचंद मारिया,रागदा मुर्मू, राजमोहन टुडु, सोम टुडु, सेबू सेख आदि मौजूद थे।

Related posts