विस्थापित परिवारों को संदेश-कुंज बिहारी साहू

बड़कागांव: विस्थापित परिवार को विस्थापन से होने वाली छति को बताते हुए सरकार की नीति और विस्थापित से होने वाले परिवार को भविष्य की परेशानी को दर्शाते हुए लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश मंत्री सह हजारीबाग लोकसभा प्रभारी कुंज बिहारी साहू ने कहा केन्द्र सरकार और राज्य सरकार कंपनी के मुट्ठी में बिका हुआ है। इसका खामियाजा विस्थापित क्षेत्र के आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक दिन ऐसा ना हो कि किसी परिजन के मृत्यु पर कंधा देने वाले कोई व्यक्ति ना हो इसलिए आम जनता को आगाह करते हुए कुंज बिहारी साहू ने कहा कि अपना जगह जमीन घर आप पुरखा का जायज़त है इसे हम किसी भी प्रकार से कंपनी को जान देंगे लेकिन जमीन नहीं देंगे।
वहीं लोकहितअधिकार पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह हजारीबाग जिला प्रभारी रामविलास साहू ने कहा कि जिस तरह से हजारीबाग जिला के बड़कागांव, केरेडारी, पतरातू क्षेत्र के लोग विस्थापित हो रहे हैं और इस विस्थापन का दंस झेल रहे हैं ऐसा सौतेला व्यवहार क्षेत्र के लोगों के साथ हो रहा है। सरकार से यहां के लोगों का भरोसा उठ चुका है इसलिए मात्र एक विकल्प है दलगत राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्र के तमाम सामाजिक कार्यकर्ता एक मंच पर आकर संवैधानिक विस्थापन और विस्थापित नीति का संवैधानिक अधिकार के लिए खुले मंच पर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता, जिला उपायुक्त, प्रदेश के मुख्यमंत्री, और केंद्रीय मंत्री का आम विस्थापित परिवारों के साथ वार्ता हो।

Related posts