एमजीएम अस्पताल में झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक संपन्न, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

 

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल के प्रशासनिक भवन में रविवार झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की एक बैठक जमशेदपुर जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार और दिनेश पांडे की नेतृत्व में संपन्न हुई। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी हुई। इस अवसर पर अतिथियों में राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संगठन सचिव अशोक कुमार सिंह, महामंत्री अशोक कुमार सिंह (नयन), उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सभी जिला के जिलाध्यक्ष और मंत्री भी उपस्थित रहे। जिनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत भी किया गया। बैठक में सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। जिसमें से दो मुद्दे जैसे स्वागत समिति का गठन व चुनाव और आठवां वेतन के लिए राज्य सरकार से मांग का मुद्दा मुख्य रहा। इसी तरह अन्य अतिथियों ने भी मंच से बैठक को संबोधित किया। मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ सिंह, जिला मंत्री महावीर महतो, अनुज कुमार, दिनेश पांडे, कुंदन गुप्ता, चंदन कुमार सिंह, मनोज पासवान, मार्गदर्शक मंडल अध्यक्ष शंकर मिश्रा, सुखनंदन सिंह और उमाशंकर द्विवेदी समेत अन्य भी मौजूद थे।

Related posts