मंत्री बन्ना गुप्ता ने 5 करोड़ 60 लाख 67 हजार के 185 योजनाओं का नारियल फोड़कर किया शिलान्यास 

 

जमशेदपुर : पश्चिम के विधायक सह सूबे के स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने विधायक निधि की कुल 185 विकास योजनाओं का रविवार को विधिवत पूजा अर्चना एवं नारियल फोड़कर शिल्यान्यास किया। इन योजनाओं की कुल प्राक्कलित राशि 5 करोड़ 60 लाख 67 हजार 626 रुपए है। जिसमें मानगो नगर निगम क्षेत्र की 138 और जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र की 47 योजनएं भी शामिल हैं। वहीं 138 योजनाओं की लागत 3 करोड़ 23 लाख 71 हजार 426 रुपए है। इसी तरह 47 योजनाओं पर कुल 2 करोड़ 36 लाख 96 हजार 200 रुपए खर्च होंगे। इस दौरान मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र को समस्या विहीन करना उनकी पहली प्राथमिकता है। क्षेत्र के निवासियों के जरुरत के आधार पर तमाम जन कल्याणकारी योजनाएं लायी जाती है और आज भी ऐसे ही योजनाओं का शिल्यान्यास हुआ है। आज जमशेदपुर पश्चिम विधान सभा क्षेत्र की सड़कों पर यातायात के अतिरिक्त भार को देखते हुए सड़कों के चौड़ीकरण, पेवर ब्लॉक, नाला निर्माण, स्ट्रीट लाइट के साथ साथ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि प्रभात ठाकुर, मनोज झा, बबुआ झा, कैलाश रजक, जय प्रकाश साहू, संजय तिवारी, माजिद अख्तर, बिलाल गुफरानी, जितेंद्र सिंह, राजेश रजक, अमित कुमार, सुमित सोनकर, राकेश जयसवाल, रवि दुबे, राजू दास, इरशाद हैदर, मनोज भगत, धनु महतो समेत कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment