एक माह से विष्णु राम लापता, पत्नी उन्हें खोजने के लिए दर दर भटक रही है

 

मेदिनीनगर: पाटन थाना पथरा गांव के निवासी विष्णु राम करीब एक माह से मेदिनीराय मेडिकल कोलेज अस्पताल से लापता हो गए है। इस संबंध में लापता की पत्नी रेवंती देवी ने बताया कि एक माह पहले वह अपने पति का इलाज करवाने मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल आई थी। अस्पताल में इलाज कराने के दौरान विष्णु राम लापता हो गए।इसके बाद से उनका कहीं भी कुछ पता नहीं चल पा रहा है। वहीं विष्णु राम के लापता हो जाने के बाद उनकी पत्नी रेवंती देवी पाटन थाना और शहर थाना में लापता होने से संबंधित सनहा दर्ज करा दिया है। मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस भी लापता का पता लगाने में जुट गई है। लापता विष्णु राम के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।यदि यह व्यक्ति कहीं भी नजर आए तो इसकी सूचना तुरन्त शहर थाना पुलिस के मोबाइल नंबर 9431706249 पर दें।या फिर परिजन के मोबाइल नंबर 7319878242 पर दे।वही विष्णु राम के लापता होने के बाद से उनकी पत्नी रेवंती देवी उनको खोजने के लिए हर जगह अपने बच्चो के साथ भटक रही है।

Related posts

Leave a Comment