मिशन समृद्धि संस्था का मतदान के लिए जागरूकता अभियान निरंतर चल रहा है।

मेदिनीनगर : मिशन समृद्धि संस्था के शीला श्रीवास्तव ने मतदान के प्रति लोगो को जागरूक किया।उन्होंने कहा की लोकतंत्र के इस महापर्व चुनाव में अपना योगदान देश के प्रत्येक नागरिको को देना चाहिए।

मेदिनीनगर के कचरवा टोला , पांकी रोड जनकपुरी बारालोटा में विशेषरूप से महिलाओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया। उनके बीच अहिल्या गिरि बैजंती गुप्ता आशा शर्मा सबों ने इस महापर्व के लिए उन्हें उत्साहित करते हुए कहा कि अपने वोट को बर्बाद न जाने दे।फिर पांच साल बाद ही आपको अपना प्रतिनिधि चुनने का मौका मिलेगा।

नागरिकों का रोना था कि जो वोट लेकर जाते हैं वे कभी हमलोगों के तकलीफ को देखने नहीं आते इसलिए वोट देने के लिए मन नहीं करता।लेकिन समृद्धि टीम ने उन्हें लोकतंत्र का हवाला देते हुए उनके मताधिकार को समझाया। बाद में सभी काफी उत्साहित दिखे। टीम का प्रयास अवश्य सार्थक होगा।

Related posts