विधायक सरयू राय को कर्नाटक में किया गया सम्मानित

 

जमशेदपुर : ‌भारत विकास संगम के तत्वावधान में बुधवार कलबुर्गी जिले के सेडम में एक शानदार समारोह में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय को सम्मानित किया गया। 28 जनवरी से 6 फरवरी तक चलने वाले 7 वें भारतीय संस्कृति उत्सव में सरयू राय को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रकृति केंद्रित विकास का मुख्य उद्देश्य मानव और प्रकृति के बीच के संबंध को पुनः स्थापित करना, पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखना और सभी जीवों की समृद्धि को सुनिश्चित करना है। इस पुनीत लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए देश के कोने-कोने में सजग व्यक्तियों और संगठनों का प्रयास उम्मीद बंधाने वाला है कि शीघ्र ही समस्या पैदा करने वाला मानव केन्द्रित विकास जहां प्रकृति को संसाधन माना जाता है। उसके स्थान पर प्रकृति केन्द्रित विकास जहां प्रकृति को इश्वर का दर्जा दिया जाता है। वहां का परचम लहराएगा और हमें प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन से निजात मिलेगी। आपको बता दें कि भारत विकास संगम के संस्थापक प्रख्यात विद्वान और उत्कृष्ट संगठनकर्ता केएन गोविंदाचार्य हैं।

Related posts