विधायक ने किया अस्पताल का निरीक्षण, दिये सुधार के निर्देश 

टंडवा: सिमरिया के विधायक किसुन कुमार दास ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टंडवा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सा प्रभारी सुदीप कुमार के साथ एवं सभी पदाधिकारी के साथ बैठक कर सुधार के निर्देश दिये। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गोविंद तिवारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अक्षयवट पांडे, जिला महामंत्री मिथिलेश गुप्ता, स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी गणेश प्रसाद साहू, विकास मालाकार, बबलू सोनी, राजेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, रामचंद्र प्रसाद गुप्ता, रूबी देवी, संजू देवी, सरिता देवी, फूलचंद साहू, महेश वर्मा, विजय साहू हेमराज साहू राजेश तुरी सुरेश ठाकुर अजय सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts