विधायक ने उप नगर आयुक्त को पत्र लिखकर मांगी जमशेदपुर औधोगिक नगरी को लेकर जानकारी 

जमशेदपुर : विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर अक्षेस के उप नगर आयुक्त रवि प्रकाश को पत्र लिखकर झारखंड सरकार द्वारा गत 28 दिसंबर 2023 को जारी की गई प्रस्तावित जमशेदपुर औद्योगिक नगर समिति की वार्डों की जानकारी मांगी है। साथ ही उन्होंने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के जिन वार्डों को प्रस्तावित जमशेदपुर औद्योगिक नगर समिति में समाहित किया गया है, उनका और जिन वार्डों को इसमें समाहित नहीं किया गया है, उनका अलग अलग क्षेत्रफल, उनकी चौहद्दी के साथ साथ उनकी जनसंख्या कितनी है, इसकी संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा है। इसी तरह उन्होंने जमशेदपुर अक्षेस के वार्ड संख्या 8, 9 और 10 को प्रस्तावित जमशेदपुर औद्योगिक नगर समिति में क्यों नहीं शामिल किया गया है,श। इसकी भी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा है। बताते चलें कि झारखंड सरकार द्वारा गत 28 दिसंबर 2023 को जारी की गई अधिसूचना में प्रस्तावित जमशेदपुर औद्योगिक नगर समिति की क्षेत्र समिति के वार्ड संख्या – 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18 और 19 को शामिल किया गया है। जिसका कुल क्षेत्रफल 15,725/ 15,480 एकड़ बताया गया है। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के वार्ड संख्या – 8, 9 और 10 को प्रस्तावित जमशेदपुर औद्योगिक नगर समिति में शामिल नहीं किया गया है। जिसपर विधायक ने जमशेदपुर के उप नगर आयुक्त को उपर्युक्त जानकारी यथाशीघ्र उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

Related posts