राथू विश्वकर्मा को ब्रह्म भोज के लिए विधायक ने की आर्थिक सहयोग

बड़कागांव: बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद ने चेपाखुर्द निवासी रथु विश्वकर्मा को उसके पत्नी की श्राद्धकरम के लिए आर्थिक सहयोग की। रथु विश्वकर्मा की धर्मपत्नी बीमार थी।

इलाज के दौरान उसकी पत्नी की निधन हो गया था। जिसका अंतिम संस्कार विधिवत तेरीके से किया गया। मृतक का पति आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण श्राद्ध करम करने में परेशानी हो रही थी। सूचना स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद को मिली तत्पश्चात स्थानीय विधायक के द्वारा ब्रह्मभोज में खाद्यसमाग्री देकर मृतक के परिवार जनों का सहयोग किया। मौके पर मुख्यरूप से समाजसेवी पदूम साव, अजय यादव, सहदेव यादव, विक्की करमाली, राजू महतो, रंजित यादव, राजू साव, तारकेश्वर महतो, सोहर यादव, राजकुमार साव, विकास साव, नेमन साव व अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts