जमशेदपुर : बिस्टुपुर मेन रोड पर रविवार को निकाली गई महाप्रभु भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल होकर विधायक बन्ना गुप्ता ने पूजा अर्चना कर रथ के समक्ष माथा टेका। साथ ही रथ यात्रा वाले मार्ग पर झाड़ू लगाकर सेवा भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रभु जगन्नाथ भगवान विष्णु के अवतार और कृष्ण के स्वरूप माने जाते हैं। रथ यात्रा परिवार के सदस्यों के साथ जीवन की यात्रा का प्रतीक है। मंदिर से भगवान का उदय पृथ्वी पर सामान्य मनुष्यों के बीच उनकी उपस्थिति का प्रतीक है। यह पर्व हमारे अतुल्य भारत में अनेकता में एकता का उदाहरण है। महाप्रभु श्री जगन्नाथ, बहन शुभद्रा और भाई बलभद्र की ईश्वरीय त्रिमूर्ति हम सभी का जीवन सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं धन-धान्य से परिपूर्ण करें। इस दौरान उन्होंने जय जगन्नाथ के नारे भी लगाए।
विधायक बन्ना गुप्ता ने रथ यात्रा में झाड़ू लगाकर की सेवा, सुख, शांति और समृद्धि की कामना
