रामनवमी को लेकर गोलमुरी पुलिस लाइन में हुआ मॉकड्रिल, सुरक्षा के लिए रैफ रहेगी मौजूद 

जमशेदपुर : रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। साथ ही उपद्रवियों से निपटने को लेकर सोमवार गोलमुरी स्थित पुलिस लाइन में मॉकड्रिल किया गया। इस दौरान पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठी चार्ज करते हुए उन्हें नियंत्रित किया। जिसके बाद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न भी कराया। मॉकड्रिल के दौरान नकली उपद्रवियों की भूमिका निभा रहे लोग पुलिस के ऊपर पत्थर फेंक रहे थे। इसी तरह उन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल खदड़ने की कोशिश कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने नकली उपद्रवियों के ऊपर लाठी बरसाते हुए आंशु गैस के गोले भी छोड़े। मौके पर मौजूद एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि रामनवमी के दिन शहर में रैफ के जवानों की टुकड़ी को तैनात किया जाएगा। साथ ही कुछ इलाकों में जिला पुलिस बल और विशेष पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी। वहीं पर्व के मद्देनजर पूरे शहर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। जिसके तहत चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। ताकि हंगामा करने वाले और उपद्रवियों से निपटा जा सके। मॉक ड्रिल के दौरान उन्होंने जवानों को उपद्रवियों से निपटने के गुर भी सिखाए। साथ ही उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को दिशा निर्देष भी दिया।

Related posts