व्यवहार न्यायालय न्याय सदन में हुआ मासिक लोक अदालत 16 वादों का किया निष्पादन

पाकुड़ संवाददाता।

पाकुड़: झालसा रांची के निर्देशानुसार शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में न्याय सदन पाकुड़ में की गई जिसमें मुख्य रूप से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय राधा कृष्ण, अपर सत्र न्यायधीश द्वितीय चौधरी एहसान मोईज, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शिल्पा मुर्मू, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव अजय कुमार गुड़िया, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी निर्मल कुमार भारती न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कमल प्रकाश की उपस्थित में सफल आयोजन किया गया। आज मासिक लोक अदालत में कुल आठ बेंचो का गठन किया गया जिसमें सुलह समझौता के आधार पर 16 वादों का निष्पादन किया गया एवम् 6,52,400(छः लाख बावन हजार चार सौ रूपए) का समझौता किया गया।

Related posts