सास और देवर ने पीट कर किया महिला को घायल, स्थिति गंभीर

मेदिनीनगर : चैनपुर थाना क्षेत्र के सतेंद्र पासवान की पत्नी उर्मिला देवी उम्र 25 वर्ष को सास सुसीला कुंवर और देवर विशाल पासवान ने सोमवार की सुबह पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इस घटना के बारे में घायल उर्मिला देवी ने बताया की सोमवार की सुबह किसी बात को लेकर उसे अपने सास सुशीला कुंवर से बहस हो गया।इसी बहस को लेकर सुशीला कुंवर और देवर विशाल पासवान उसे पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए।इसके पास परिजनों के द्वारा घायल उर्मिला देवी को इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद भी महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

महिला ने यह भी बताया कि पिछले बार भी सास के द्वारा मेरे साथ मारपीट किया गया था। उस समय मेरे सिर में 14 टांके लगे थे, परंतु मामला आपस में सुलझा लिया गया था। वही घटना की जानकारी मिलने पर उर्मिला देवी के माता-पिता सदर अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में उर्मिला का इलाज करवा रहे है।वही इस घटना के बाद परिजनों के द्वारा घटना से सम्बन्धित जानकारी चैनपुर थाना की पुलिस को दे दी गई है। जानकारी मिलने पर पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

Related posts