जमशेदपुर : उलीडीह मंडल से भाजपा के दो बार मंडल अध्यक्ष सह पूर्व जिला महामंत्री गंगा साहू की धर्मपत्नी का विगत दिनों स्वर्गवास हो गया था। वहीं अपने संसदीय कार्य में व्यस्त होने के कारण लोकसभा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो उनसे मुलाकात नहीं कर पाए थे। जिसके तहत शनिवार उन्होंने घर पर मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मौके पर भाजपा नेता नीरज सिंह, उलीडीह मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान, महामंत्री राकेश सिंह लोधी, जीतू गुप्ता, मोतीलाल बिरुआ, संध्या नंदी, रेनू सिन्हा समेत अन्य भी मौजूद थे।
सांसद ने शोकाकुल परिवार से मिलकर जाना कुशलक्षेम
