मोहर्रम जुलूस संपन्न होने के बाद दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में चार घायल

 

मेदिनीनगर: पाटन थाना क्षेत्र के शोले गांव में दो पक्षों के बीच मोहर्रम के दिन हुए मारपीट में चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद भी घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।वही इस घटना के बारे में घायल के परिजनों ने बताया कि शोले गांव के चौकीदार का बेटा मोहर्रम के दिन किसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों से झगड़ा करने लगा। इसी बीच चौकीदार का बेटा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दूसरे पक्ष के लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी घायलों का इलाज मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।वही इस घटना के बाद घायल के परिजनों द्वारा इस घटना की जानकारी पाटन थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

 

Related posts