मनातू हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार भेजे गए जेल

 

मेदिनीनगर: पलामू पुलिस ने हत्या के दो आरोपी दो को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मनातू थाना प्रभारी निर्मल उरांव ने बताया कि दिनांक 5 सितंबर को समय करीब 11.30 बजे स्थानीय लोगो से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम घंघरी में अज्ञात अपराधकर्मियो के द्वारा राजा यादव नामक व्यक्ति को हत्या कर दिया गया है उक्त सूचना के आलोक में घटनास्थल पर सशस्त्र बल के साथ पहुँच कर घटना का सत्यापन किया गया। सत्यापन के क्रम में घटना सही पाया गया। रात्री एवं नक्सल क्षेत्र होने के कारण मृतक राजा यादव उन्न करीब 65 वर्ष पिता स्व० झरी यादव सा०- पंपरी, थाना मनातू जिला पलामू के शव का अन्त्य परीक्षण रिपोर्ट तैयार कर पोस्टमार्टम हेतू अगले दिन दिनांक 06 सितंबर को सदर अस्पताल मेदिनीनगर भेजा गया। तत्पश्चात मृतक राजा यादव के पत्नी राधा देवी उम्न करीब 60 वर्ष के द्वारा दिये गये लिखित आवेदन के आधार पर मनातू थाना में प्राथमिकी अभियुक्त (1) रामलाल यादव उम्र करीब 50 वर्ष पिता स्वा) रमन यादव (2) रामचन्द्र यादव उम्र करीब 62 वर्ष पिता स्व० देवधारी यादव दोनो ग्राम जसपुर थाना मनातू (3) बिजय सिंह उम्र करीब 38 वर्ष पिता स्व० नगेश्वर सिंह ग्राम धंधरी थाना मनातू तीनो जिला पलामू (4) उपेन्दर लोहरा उम्न करीब 35 वर्ष पित किशुन लोहरा ग्राम जिंगुर थाना मनिका जिला लातेहार (5) बिनय सिंह उम्म्र करीब 19 वर्ष पिता बिजय सिंह ग्राम पंधरी (6) रामनाथ सिंह उम्म्र करीब 45 वर्ष पित्ता धनुकी सिंह ग्राम घंघरी दोनो थाना मनातू (7) राम प्रवेश सिंह उम्र करीब 40 वर्ष पिता स्व० बिगन सिंह ग्राम असपुर थाना मनातू तीनो जिला पलामू एवं अन्य अज्ञात 10-12 लोगो के विरूद्ध कांड दर्ज किया गया।कांड अनुसंधान के क्रम में कांड का त्वरित उदभेदन करते हुए कांड में शामिल अप्राथमिकी अभियुक्त 1. मुकेश कुमार उम्र करीब 23 वर्ष पिता रामवृत यादव 2. योगेन्द्र सिंह उम्र करीब 28 वर्ष पिता महेश सिंह दोनो सा०- घंघरी, थाना मनातू, जिला- पलामू को दिनांक 10.09.2024 को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा इनके निशानदेही पर घटना के समय पहने गये वस्त्र को विधिवत जप्त किया गया। अप्राथमिकी अभियुक्त मुकेश कुमार उम्र करीब 23 वर्ष पिता रामवृत यादव सा0- पंपरी थाना मनातू जिला पलामू का अपराध स्वीकारोक्ती बयान लिया जिसमें इन्होनें अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताये कि करीब 03 वर्ष पहले मुकेश कुमार बड़े भाई प्रदीप यादव की बेटी सोनी कुमारी उम्र करीब 03 वर्ष की अचानक मृत्यु हो गई थी। इस बात को लेकर इनके परिवार और राजा यादव के साथ काफी झगड़ा – झंझट हुआ था क्योंकि वह ओझा गुणी का काम करता था। इन्हें पूरा शक था कि राजा यादव ही मेरी भतीजी को ओझा – गुणी कर मारा है। इस घटना से मुकेश कुमार काफी खुन्नश में थे और मन ही मन उस दिन से राजा थादव का हत्या करने का मौका तलाश रहे थे। दिनांक 03.09.2024 को मुकेश कुमार महाराष्ट्र के जलना कम्पनी से अपने घर ग्राम घंघरी वापस आये और दिनांक 05.09.2024 को लेबर (मजदूर) खोजने के लिए योगेन्द्र सिंह उम्र करीब 28 वर्ष पिता महेश सिंह सा० घंघरी, थाना मनातू जिला पलामू के साथ ग्राम कुबरा – कुण्डीलपुर थाना मनातू जिला पलामू के साथ गये और वहाँ ये दोनो महुआ का शराब का सेवन किये। ग्राम कुबरा कुण्डीलपुर से घर लौटने के क्रम में प्लान बनाये कि राजा यादव को आज जान से मारा है क्योंकि राजा यादव मुकेश कुमार के भतीजी को ओझा – गुणी करके मारा है और योगेन्द्र सिंह भी पहले से उससे डायन भूत को लेकर झगड़ा हुआ है। ये दोनो शाम को ग्राम घंघरी पहुँचे और स्व० विजय यादव के घर में भी महुआ शराब पिये। शराब पीने के बाद ये दोनो राजा यादव के घर की ओर गये तो देखे की राजा यादव अपने घर के बाहर ओटा पर सो रहा है तथा आस पास कोई नहीं है तथा बिजली भी कटा हुआ है। ये दोनो सोचे की राजा यादव को मारने के लिए इससे अच्छा मौका नहीं हो सकता है। इसके बाद मुकेश कुमार अपने घर के पास स्थित घोरान से दो सखुआ का लकड़ी खींच कर निकाला और एक लकड़ी अपने पास रखा एवं एक लकड़ी योगेन्द्र सिंह को दिया। लकड़ी लेकर गहरी नींद में सो रहे राजा यादव के पास गये और पहले मुकेश कुमार राजा यादय के सिर एवं चेहरे पर उसी सखुआ के लाती से 03 (तीन) बार जोर से मारे एवं योगेन्द्र सिंह भी लाठी से 02 (दो) बार जोर से मारा जिससे राजा यादव का यहीं पर मृत्यु हो गई।गिरफ्तार अभियुक्तों में मुकेश कुमार उम्र करीब 23 वर्ष पिता रामवृत यादव सा०- पंधरी, थाना मनातू जिला पलामू । 2. योगेन्द्र सिंह उन्न करीय 28 वर्ष पिता महेश सिंह सा०- पंचरी, थाना मनातू, जिला- पलामू का नाम शामिल है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सखुआ का दो लकड़ी,स्क्रीन टच मोबाईल, अप्राथमिकी अभियुक्त द्वारा घटना के समय पहना गया वस्त्र, घटनास्थल से बरामद मृतक का खून लगा गमछा, खून लगा मिट्टी का नमूना बरामद किया गया।

Related posts

Leave a Comment