नीलाम्बर पीताम्बर सनसाईन इंग्लिश स्कूल में प्रथम मुस्लिम महिला शिक्षिका फातिमा शेख की 194 वी जयंती मनाई गई

Md Mumtaz

खलारी: जामडीह स्थित नीलाम्बर पीताम्बर सनसाईन इंग्लिश मीडियम स्कूल में मंगलवार को विद्यालय निदेशिका अनिता गंझू के नेतृत्व में फातिमा शेख की जयंती मनाई। इस मौके पर सर्व प्रथम विद्यालय निदेशिका अनिता गंझू सहित शिक्षिकाओं एवं छात्र छात्राओं ने फातिमा शेख की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। जिसके बाद विद्यालय निदेशिका अनिता गंझू ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की पहली मुस्लिम महिला शिक्षिका फातिमा शेख ने फुले दम्‍पत्ति के साथ काम किया और दलित मुस्लिम महिलाओं, बच्चों को शिक्षित करने की शुरुआत की । इन्होंने 1848 में लड़कियों के लिए देश में पहले स्कूल की स्थापना की। यह काम आसान नहीं था। कहा की आज जयंती पर फातिमा शेख के संघर्ष और आज मुस्लिम बालिकाओं की शिक्षा पर बात करना बेहद महत्‍वपूर्ण है। फातिमा शेख के संघर्ष भरी जिंदगी ने मुस्लिम बालिकाओं की शिक्षा की तकदीर और देश की महिलाओं की तस्वीर बदल कर रख दी। वही विद्यालय के बच्चों ने भी बारी बारी से फातिमा शेख की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 9 जनवरी 1831 को पुणे के एक मुस्लिम परिवार में जन्मी फातिमा शेख बड़े होकर देश की पहली मुस्लिम शिक्षिका बनी। यह पूरे भारत वर्ष के लिए गर्व की बात है। वहीं फातिमा शेख की जयंती के अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने केक काटा और मिठाईयां बांटी गई। मौके पर अनिता टोप्पो, अनिता तिग्गा, शबा रहमत, कुलवंती उरांव, सुमन कुमारी, निराशो देवी, विमल उरांव सहित विद्यालय के बच्चे उपस्थित थे।

Related posts