नारी शक्ति वंदन मैराथन के तहत महिलाओं ने लगाई दौड़

संवाददाता
लातेहार : जिला मुख्यालय के थाना चौक के पास से सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से नारी शक्ति वंदन मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान रन फॉर नेशन रन फॉर मोदी के लिए महिलाओं ने दौड़ लगाई। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शीला देवी ने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। वहीँ शिला देवी ने केंद्र सरकार की ओर से बालिकाओं के लिए चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी और सबों से आह्वान किया कि सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले। मौके पर सांसद प्रतिनिधि मुकेश पाण्डेय, सितामनी तिर्की, अंजू गुप्ता, कांति देवी, उषा देवी, आशा देवी, हीरा देवी, बिमला देवी, कलावती देवी, प्रीति कुमारी, सोनी कुमारी, सिलामनी कुमारी, शिला कुमारी, करमी कुमारी, किरण कुमारी, मीना कुमारी आदि मौजूद रहे।

Related posts