नवल टाटा की 120 वीं जयंती पर “हुक टू हॉकी” पेनल्टी स्ट्रोक का हुआ आयोजन

 

जमशेदपुर : नवल टाटा हॉकी अकादमी ने शुक्रवार हॉकी ईस्ट सिंहभूम के सहयोग से “हुक टू हॉकी” पेनल्टी स्ट्रोक चैलेंज का आयोजन किया। यह आयोजन नवल टाटा की 120 वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया गया और जो भारतीय खेल, विशेष रूप से हॉकी के प्रति अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाने जाते हैं। इसमें जमशेदपुर के 13 स्कूलों के 390 छात्रों ने हिस्सा लिया। जिन्होंने हॉकी खेल के प्रति अपने कौशल और जोश का प्रदर्शन किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों में हॉकी के प्रति प्रेम और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना था। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को तीन आयु वर्गों अंडर 12, 14 और अंडर 16 विभाजित किया गया था। ताकि सभी को समान अवसर मिल सके। इस आयोजन ने न सिर्फ छात्रों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच दिया। बल्कि उनके खेल के प्रति समर्पण को भी प्रोत्साहित किया। नवल टाटा हॉकी अकादमी युवा हॉकी खिलाड़ियों को प्रेरित करने और अगली पीढ़ी की प्रतिभाओं को तराशने के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

आयोजन में भाग लेने वाले स्कूल :-

1. राजस्थानी मैत्री संघ

2. विवेक विद्यालय

3. रामकृष्ण मिशन मिडिल स्कूल

4. श्रीनाथ पब्लिक स्कूल

5. केरला पब्लिक स्कूल, कदमा

6. केरला पब्लिक स्कूल, मानगो

7. केरला पब्लिक स्कूल, गम्हरिया

8. केरला पब्लिक स्कूल, एनएमएल

9. केरला पब्लिक स्कूल, बर्मामाइंस

10. काशीडीह हाई स्कूल

11. जुस्को स्कूल साउथ पार्क

12. मस्ती की पाठशाला पिपला

13. रामकृष्ण मिशन हाई स्कूल

 

लड़कों की श्रेणी में परिणाम इस प्रकार हैं :-

अंडर 12 :-

– विजेता: केपीएस मानगो

– उपविजेता: केपीएस बर्मामाइंस

 

अंडर 14 :-

– विजेता: केपीएस मानगो

– उपविजेता: जुस्को स्कूल साउथ पार्क

 

अंडर 16 :-

– विजेता: केपीएस एनएमएल

– उपविजेता: केपीएस कदमा

 

लड़कियों की श्रेणी में परिणाम इस प्रकार हैं :-

अंडर 12 :-

– विजेता: केपीएस एनएमएल

– उपविजेता: राजस्थानी मैत्री संघ

 

अंडर 14 :-

– विजेता: केपीएस गम्हरिया

– उपविजेता: केपीएस एनएमएल

 

अंडर 16 :-

– विजेता: केपीएस मानगो

– उपविजेता: श्रीनाथ पब्लिक स्कूल

Related posts

Leave a Comment