भारतीय नौसेना की दक्षता समन्वय और वीरता को दर्शाता है नौसेना दिवस

जमशेदपुर : पूर्व सैनिक सेवा परिषद के बैनर तले बिरसानगर में संगठन की तरफ से नौसेना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संगठन के प्रदेश महामंत्री सिद्धनाथ सिंह ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान नरेंद्र गांगुली द्वारा संगठन गीत प्रस्तुत किया गया। जिसके बाद नौसेना दिवस पर विषय प्रवेश कराते हुए पूर्व नौ सैनिक सुखविंदर सिंह ने 1971 के युद्ध के विजय की नींव में नेवी की अचूक रणनीति और अपूर्व पराक्रम को विस्तार से बताया। साथ ही पूर्व नौ सैनिक बिमल कुमार ओझा व शशिभूषण सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इसी तरह पेटी ऑफिसर कुंदन सिंह ने युद्ध के दौरान आइएनएस वीर निफ्ट व निर्घट के साथ राजपूत और अक्षय जैसे जहाजों के साथ साथ उनकी तकनीकी विशेषताओं का जिक्र भी किया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के प्रांतीय मंत्री राजीव ने मां भारती को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह शौर्य मय दिन हम सभी को सदैव याद रखना चाहिए। वहीं 1971 के युद्ध में आइएनएस खुकरी के 176 नौ सैनिकों की शहादत पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। उन्होंने कमान अधिकारी कैप्टन महेंद्रनाथ मुल्ला के त्याग, समर्पण और नौसैनिक मूल्यों को भी याद किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सह संगठन के अध्यक्ष विनय यादव, महामंत्री जितेंद्र सिंह समेत सभी नौसैनिक साथियों के साथ केक काटकर जीत का जश्न भी मनाया। वहीं नागरिक परिवेश में संगठन सेना के विशेषता बताते हुए संगठन युवा पीढ़ी में देश प्रेम की भावना जगा रहा और जो की बेहद सराहनीय कार्य है। जबकि नौसेना से सेवानिवृत जयप्रकाश ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 4 दिसंबर भारतीय नौसेना के लिए सबसे गौरवपूर्ण दिन है। इस दिन को पूरे रक्षा बलों द्वारा भारतीय नौसेना की दक्षता, समन्वय और वीरता को श्रद्धांजलि के रूप में मनाया जाता है। गाजी पर प्रसिद्ध जीत उस तारीख को भारतीय नौसेना की पहचान है। आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर द्वारा उन रणवीरों के शौर्य और शहादत को याद किया गया। साथ ही जीत की खुशी में पीएसएसपी सदस्यों ने मिठाईयां भी बांटी। इसी ऐतिहासिक शौर्य गाथा के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष तीनों सेना से सेवानिवृत सैनिक साथी मिलकर नौसेना दिवस मनाते है। कार्यक्रम का संचालन सार्जेंट उमेश शर्मा ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन केशव कुमार वर्मा ने किया। मौके पर वंदना, सोनी, भावना, कंचन, उर्मिला, मंजीत, सविंदर, सावित्री, सरोज, संगठन के जिलाध्यक्ष विनय यादव, महामंत्री जितेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश, बिमल ओझा, विजय कुमार, किशोर कुमार, दया भूषण, धनंजय निर्दोष, रमेश प्रसाद कुन्दन सिंह, डीके सिंह, सुखविंदर सिंह, नवीन कुमार सिन्हा, हरि शंकर पाण्डेय, केशव कुमार वर्मा, दीपक शर्मा, हिरेश कुमार, बिरजू कुमार, एनके गांगुली, कमलेश कुमार, अजय सिंह, नीरज कुमार, गौतम जायसवाल, जेपी स्वर्णकार, नवल किशोर, मनजीत सिंह, बिरेश प्रसाद, निर्मल कुमार, रोशन कुमार सिंह, गौतम लाल, राकेश कुमार पाण्डेय, मुकेश कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद थे।

Related posts