एनएचएआई के स्थानांतरण का भाजपाइयों ने किया प्रतिवाद, छोटी-मोटी समस्याओं के लिए जाना पड़ेगा रांची

जमशेदपुर : एनएचएआई के जमशेदपुर शहर स्थित स्थानीय कार्यालय को स्थाई रूप से बंद कर राजधानी रांची में स्थानांतरण करने कि सूचना पर सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ता वर्तमान कार्यालय में पहुंचकर संबंधित पदाधिकारियों के समक्ष वार्ता कर कार्यालय बंद करने के निर्णय का जबरदस्त प्रतिवाद किया गया। इसी क्रम में रांची के आरओ को इसकी जानकारी देते हुए उन्हें यह भी सूचित किया गया कि सांसद विद्युत वरण महतो इसको लेकर वरीय पदाधिकारियों से वार्ता भी कर रहे हैं और इसलिए स्थानीय कार्यालय के स्थानांतरण को अविलंब स्थगित किया जाए। बताते चलें कि पदाधिकारियों को सूचित किया गया कि स्थानीय कार्यालय के रहने पर परियोजना के कार्यान्वयन एवं निरीक्षण बेहतर हो पाएगा। साथ ही योजनाएं भी ससमय पूर्ण हो पाएंगे। इसके अलावा परियोजना के कार्यान्वयन में आने वाली समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर से त्वरित गति से संभव हो पाएगा। अन्यथा आम जनता समेत पदाधिकारियों को हर छोटी मोटी समस्याओं के लिए रांची का चक्कर लगाना पड़ेगा। मौके पर रवींद्र सिंह सिसोदिया, मृत्युंजय सिंह, अनिमेष सिन्हा, राजेश गुप्ता, आनंद कुमार, मुकेश गिरी समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे

Related posts