लोकसभा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने नामांकन किया दाखिल

 केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, गजेंद्र सिंह शेखावत और पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस रहे मौजूद

 

जमशेदपुर : लोकसभा भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने मंगलवार उपायुक्त कार्यालय सभागार में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, गजेंद्र सिंह शेखावत और पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस समेत सैकड़ों की संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। वहीं नामांकन से पूर्व विद्युत वरण महतो ने गरम नाला स्थित बोधी मंदिर मैदान में एक जनसभा को संबोधित भी किया। जिसके बाद उन्होंने पदयात्रा कर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं विद्युत वरण महतो के नामांकन के बाद बाहर आए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जिस तरह से नरेंद्र मोदी की लहर पूरे देश में है। उससे यह साफ हो गया है कि विद्युत वरण महतो की जीत तय है। उन्होंने कहा कि जैसे कल का सूर्य पूर्व से उदय होगा। वैसे ही विद्युत वरण महतो की जमशेदपुर से जीत पक्की है। इस दौरान लोकसभा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने कहा कि पिछली बार जनता ने उनपर भरोसा करते हुए 3 लाख से ज्यादा मतों से उन्हें विजय दिलाई थी और बार जनता उन्हें पांच लाख से ज्यादा मतों से जीत दिलाएगी। जिससे जमशेदपुर लोकसभा सीट से तीसरी बात जीतकर वे रिकॉर्ड बनाएंगे।

Related posts