जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान परिसर में रविवार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह आयोजित किया। जिसका शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य प्रीता जॉन द्वारा सभी महिला सदस्यों को पुष्पगुच्छ देकर हुआ। जिसके बाद संस्थान से जुड़ी सभी महिला सदस्य को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान सभी ने मिलकर केक कटिंग कर अंतरराष्ट्रीय महिलाएं दिवस की शुभकामनाएं एक दूसरे को प्रेषित भी की। इस अवसर पर संस्थान की प्राचार्य ने कहा कि आज के इस नए दौर में हर क्षेत्र में महिला-पुरुषों को समान सम्मान दिया जाता है। उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के पर्याप्त अवसर मिलता हैं। जिन महिलाओं को घर और काम के बीच बहुत ही संतुलित भूमिका निभानी होती है, उन्हें अपनी विशिष्टता और उपलब्धियों पर गर्व करना चाहिए। वहीं उप प्राचार्य रमेश राय ने संस्थान से जुड़ी सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं दुनिया के सभी क्षेत्रों में अपनी उपलब्धि एवं प्रतिभा के कारण विशिष्ट पद पर बनी है। उन्होंने सभी कार्यों में महिलाओं के शामिल करने को सराहनीय बताया। समारोह में संस्थान के शिक्षक और कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया। मौके पर संस्थान से प्रीति, मिथिला, ज्योति, मंजुला, वीणा, मनीषा, इतिश्री, सरिता, शर्मिष्ठा, सागरिका, स्मृति, शिल्पा समेत अन्य भी मौजूद थीं।