उपायुक्त के निर्देश पर सिविल सर्जन के नेतृत्व में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज का हो रहा देखरेख

बालाजी के सफाई कर्मियों ने वेतन कम मिलने पर सिविल सर्जन से की शिकायत

मेदिनीनगर : पलामू उपायुक्त की बैठक में सिविल सर्जन अनिल कुमार सिंह को निर्देश दिया गया कि मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इन दोनों काफी असुविधा देखने को मिल रही है। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि प्रतिदिन अस्पताल जाकर अस्पताल में हो रहे असुविधा को दुरुस्त करवाए।

उनके निर्देश का पालन करते हुए पलामू सिविल सर्जन अनिल कुमार सिंह प्रतिदिन सुबह सदर अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में अस्पताल में हो रहे असुविधा को दुरुस्त करवाने में जुट गए हैं।वही शनिवार को अस्पताल में बालाजी सफाई कर्मियों ने सिविल सर्जन से मिलकर कहा की हम सफाई कर्मियों को बालाजी कंपनी के द्वारा काफी कम पैसा 6 हजार महीना दिया जा रहा है।

वह भी समय पर नहीं दिया जा रहा है। 2 महीना 3 महीना पर वेतन दिया जा रहा है।जिसके वजह से परिवार को चलाना काफी मुश्किल हो गया है। उनके बातों को सुनकर सिविल सर्जन अनिल कुमार सिंह ने कहा कि वह उनके बातों को उपायुक्त के पास रखेंगे। जल्द ही सफाई कर्मियों की समस्या का समाधान किया जाएगा। बताते चले की आजकल मजदूर का भी वेतन 200 रुपया नही है।दिहाड़ी मजदूर को भी काम करने पर प्रतिदिन 450 रुपया प्रतिदिन मिलता है।

वही सदर अस्पताल के सफाई कर्मी अस्पताल में अपने मेहनत से दिन रात सफाई करते हैं। उसके बाद भी उन्हें बालाजी कंपनी के द्वारा ठगने का काम किया जा रहा है। प्रतिदिन के हिसाब से इन्हें 200 रुपया दिया जा रहा है। बालाजी कंपनी इन सफाई कर्मियों को आज से नहीं करीब कई वर्षों से ठगने का काम कर रही है।

Related posts