सड़क दुर्घटना में एक मजदूर की मौत पांच गंभीर रूप से घायल

मेदिनीनगर : पड़वा थाना थाना क्षेत्र के लोहड़ा गांव के पास शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित होकर 407 वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गई।जिसमे वाहन पर सवार एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।जबकि पांच मजदूर गंभीर से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी पड़वा थाना की पुलिस को दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही पड़वा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के बाद भी दो मजदूरों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घायलों में संजय महतो,श्याम सुंदर मुखर्जी,डोमन साव,मुरली महतो,उमेश राम का नाम शामिल है।इस घटना के बारे में घायल मजदूर श्याम सुन्दर मुखर्जी ने बताया की शुक्रवार की सुबह सभी मजदूर 407 वाहन पर सवार होकर मेदिनीनगर चियांकी हवाई अड्डा के पास फोर लाइन सड़क निर्माण में कार्य काम करने जा रहे थे।इसी बीच रास्ते में लोहड़ा गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई।

जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई और पांच मजदूर घायल हो गए।वही घटना की जानकारी मिलने पर सभी घायलों के परिजन सदर अस्पताल पहुंच कर अपने देखरेख में घायलों का इलाज करवा रहे हैं।इस घटना के बाद पुलिस वाहन पलटने से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

Related posts