मुखिया सहित अन्य परिवार सड़क दुर्घटना में घायल, स्थिति गंभीर

मेदिनीनगर : सड़क दुर्घटना में गढ़वा भंडरीया के मुखिया सहित उनके परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया की रविवार की दोपहर मुखिया विनय सिंह अपने पत्नी नीता देवी,भाई ईश्वरी सिंह और बेटा राजू सिंह के साथ कार पर सवार होकर मेदिनीनगर शहर किसी काम से आए थे।इधर से घर लौटने के क्रम में रास्ते में आंख लगने की वजह से उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ में टक्कर हो गई।

जिसमे कार पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए। उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के बाद भी मुखिया विनय सिंह के पुत्र राजू कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए। चिकित्सको ने उन्हे इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

इसके बाद परिजन घायल राजू कुमार को मेदिनीनगर के एक निजी क्लीनिक में लेकर गए। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर घायल के अन्य परिजन सदर अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में मुखिया सहित अन्य घायलों का इलाज अपने देखरेख में करवा रहे हैं।

Related posts