कुंडहित (जामताड़ा ): आदिम जनजाति संगठन के राज्य निदेशक सीताराम पूजा हर ने कहा है कि आदिम जनजाति के महिलाओं को अन्य समाज की तरह मुख्य धारा से जोड़ने, उनकी समस्याओं का निदान करने के लिए लगातार बैठकें कर उन्हें जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा है कि सरकार द्वारा आदिम जनजाति का उत्थान, विकास के लिए बहुत सारी सुविधाएं, योजनाएं चलाई जा रही है। लेकिन धरातल पर अब भी देखकर ऐसा लगता है की सरकार द्वारा नजरअंदाज की नीति अपनी जा रही है या सुविधा…
Read Moreटेट सफल सहायक अध्यापकों ने किया झामुमो कार्यालय का घेराव
रांची : टेट सफल सहायक अध्यापकों ने शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय का घेराव किया। हरमू मैदान से जुलूस के शक्ल में जैसे ही वह आगे बढ़े पुलिस ने उन्हें कार्यालय के पहले ही रोक दिया। इस दौरान सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश उपाध्याय ने कहा कि सरकार वादा कर अपने वादे से मुकर रही है। महाधिवक्ता की स्पष्ट वेतनमान की राय के साथ साथ एनसीटीई के सभी गाइड लाइन को पूरा करने के बावजूद भी बीते 81 दिनों से सहायक…
Read Moreधान के खेत में मिला नवजात
पलामू : जिले के छतरपुर प्रखंड की सुशीगंज पंचायत के पासवान टोला में धान के खेत से एक नवजात को बरामद किया गया। नवजात बच्ची स्वस्थ्य बतायी गई है। सूचना मिलने पर गांव के अयोध्या पासवान और उसकी पत्नी नवजात को उठाकर अपने घर ले गए और उसे सुरक्षित रखा है। ग्रामीणों की बच्चे की चिकित्सकीय जांच करवायी गयी, जिसमें बच्ची स्वस्थ पायी गयी। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार सुबह खेत से गुजरते समय बच्ची के कराहने की आवाज सुनाई दी। ग्रामीणों ने देखा कि एक नवजात बच्ची खेत में पड़ी…
Read Moreप्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर खूंटी में 45 अफसरों की प्रतिनियुक्ति
रांची: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर को झारखंड का दौरा करेंगे। वे भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर रांची होते हुए खूंटी के उलिहातू जाएंगे। उनके दौरे को देखते हुए झारखंड प्रशासनिक सेवा के 45 अधिकारियों की विधि-व्यवस्था संभालने के लिए 13 से 15 नवंबर तक प्रतिनियुक्ति की गयी है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है। जिन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, उसमें 10 अधिकारी अपर समाहर्ता, 15 अधिकारी एसडीओ व 20 अधिकारी कार्यपालक दंडाधिकारी स्तर के हैं।…
Read More60 वर्षीय लॉज के गार्ड ने कमरे में घुसकर किया छात्रा के साथ दुष्कर्म
PATNA/HAJIPUR : जिले के बेलसर ओपी क्षेत्र में पॉलिटेक्निक के छात्रा के साथ 60 वर्षीय लॉज के गार्ड ने चॉकलेट देने के बहाने उसके कमरे में घुसकर दुष्कर्म किया है। घटना की सूचना मिलते ही पटेढ़ी बेलसर ओपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लॉज गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।गिरफ्तार लॉज गार्ड 60 वर्षीय मोहम्मद हकीम बताया गया है। आरोपी लॉज गार्ड ने चॉकलेट देने के बहाने पॉलिटेक्निक की छात्रा के साथ वारदात को अंजाम दिया है। बताया गया है कि पॉलिटेक्निक…
Read Moreराज्य में अगले वर्ष 21 सरकारी अवकाश घोषित
रांची : झारखंड कैबिनेट के फैसले के बाद कार्मिक विभाग में वर्ष 2024 की सरकारी छुट्टी को शुक्रवार को अधिसूचित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार एनआई एक्ट के अनुसार राज्य में 21 सरकारी अवकाश होगा। कार्यपालक आदेश के तहत 12 सरकारी अवकाश घोषित किया गया है। वर्ष 2024 में कुल 33 सरकारी छुट्टियां होंगी। वर्ष 24 में होलिका दहन अंबेडकर जयंती महावीर जयंती, सोहराय सोहराय, हूल दिवस,चित्रगुप्त पूजा को रविवार का अवकाश है। इसलिए इस दिन अलग से कोई छुट्टी नहीं दी गई है। कार्मिक विभाग के जारी…
Read Moreरांची : दिन भर गाड़ियों की डिलीवरी हुई, करीब 1500 करोड़ का हुआ कारोबार
रांची : धनतेरस को लेकर शुक्रवार को रांची के बाजार गुलजार रहे। धनतेरस और दीपावली को लेकर खरीदारी के लिए दुकानों में पहले से ही विशेष तैयारियां की गयी है। आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमोबाइल, मिठाइयों तथा सजावट सामग्री की दुकानों में काफी चहल पहल रही। रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर भी लोग जमकर खरीदारी कर रहे थे। हालांकि अधिकांश इलेक्ट्रॉनिक्स, फॉर व्हिलर, टू व्हिलर, फर्नीचर, ज्वेलरी की बुकिंग लोगों ने पहले ही कर ली थी। वहीं अधिकांश लोगों ने धनतेरस के पहले ही इन चीजों की डिलीवरी भी कर ली थी,…
Read Moreडीएवी खलारी में नन्हे बच्चों ने दीपावली एवं छठ पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया
Md Mumtaz खलारी: डीएवी स्कूल खलारी में स्कूल के नन्हे बच्चों ने शुक्रवार को दीपोत्सव एवं छठ पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर विद्यालय के ईईडीपी वर्ग के सभी बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक डिजाइनों में रंगोली प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया। सभी नन्हे बच्चों ने पूरे विद्यालय को काफी आकर्षक रूप से सजाया। वहीं आयोजित मेले में बच्चों ने डेकोरेशन के लिए दीया, लैंप, तोरण और पेंटिंग बनाई। कक्षा तीसरी से पांचवी तक के बच्चों के बीच रंगोली प्रतियोगिता कराई…
Read Moreहाई मास्क लाइट नही जलने से राहगिरों को हो रही परेशानी
Md Mumtaz खलारी: खलारी ओवरब्रिज के समीप सीसीएल प्रबंधन के द्वारा सीएसआर के तहत लगाया गया हाई मास्क लाइट हाथी का दांत साबित हो रहा है। हाई मास्क लाइट के बंद रहने से राहगीर परेशानी हो रहे है। वहीं सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों के लगे रहने से कई बार राहगीर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके है। हाई मास्क लाइट नही जलने से लगातार दुर्घटना होने का भय बना हुआ रहता है। इधर सीसीएल अधिकारी लाखों खर्च कर हाई मास्क लाइट लगा कर अपनी उपलब्धि गिना रहे है लेकिन धरातल में…
Read Moreधनतेरस पर बाजारों में खरीदारों की भीड़ रही
Md Mumtaz खलारी: खलारी के धनतेरस बाजार में इस बार काफी चहल-पहल और रौनक रही। धनतेरस को लेकर खलारी के प्रमुख केडी बाजार में खरीदारों की काफी भीड़ रही। बाजार के स्थाई दुकानों के अलावा मुख्य मार्ग के दोनों ओर सड़क पर ही दिया, पटाखों, गृह साज-सज्जा सहित अन्य तरह-तरह की दुकानें सजी हुई थी। अनुमान के अनुसार खलारी कोयलांचल में लगभग छह करोड़ रूपए का व्यापार हुआ। खलारी कोयलांचल के दो पहिया वाहनों के शोरूम से लगभग 200 से अधिक मोटरसाइकिल की बिक्री हुई। साथ ही ईलेक्ट्रिक बाइक की…
Read Moreबैंक ऑफ इंडिया आपके द्वार कार्यक्रम 16 नवंबर को न्यू टाउन हाल में होगा
गोमो: रिश्तों की जमापूंजी बैंक ऑफ इंडिया अपने इस टैगलाइन को शब्दशः अनुपालन करते हुए सरकार की हर एक योजना को समाज के अंतिम वर्ग तक पहुंचाने की कोशिश करता है। जिले के अग्रणी बैंक होने के नाते “बैंक ऑफ इंडिया” सरकार के सभी योजनाओं के सफल कार्यान्वयन के लिए प्रतिबद्ध हैं । इस अवसर पर हमारा बैंक ऑफ इंडिया, धनबाद जिले के सभी व्यावसायी बंधुओ/ जनसाधारण के लिए महा ऋण शिविर का आयोजन कर रहा है। इस ऋण मेले में झारखण्ड राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति सह बैंक ऑफ इंडिया…
Read Moreफुटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता के फाइनल में पूर्णिमा नीरज सिंह और दीप नारायण सिंह पहुंचे
गोमो : युवा संघ भुईयां चितरो क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता के फाइनल में मुख्य अतिथि के रूप में झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। दोनों ने खिलाड़ीयों से परिचय प्राप्त किया । तत्पश्चात फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल दीप नारायण सिंह ने फुटबॉल पर कीक मार कर किया। फाइनल एफ सी सिरसा क्लब धनबाद एवं नव भारत स्पोर्टींग क्लब हरिहरपुर के बीच खेला गया। जिसमें एफ एस सी सिरसा क्लब धनबाद…
Read Moreभीम आर्मी के द्वारा संविधान बचाव देश बचाव संकल्प यात्रा का हुआ शुभारंभ
गोमो: 10 नवंबर से भीम आर्मी (भारत एकता मिवार) सह आजाद समाज पार्टी (कां) के द्वारा “संविधान बचाओ देश बचाओं” संकल्प यात्रा की शुभारम्भ खानूडिह, बसंती चौक से किया गया। यात्रा कि शुरुआत आजाद समाज पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष खिरोधर दास ने नीला झंडा दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि आज भारत का संविधान खतरे में है इसे बचाना हमारी जिम्मेवारी हैं और हम सब मिलकर संविधान को बचाएंगे। भीम आर्मी धनबाद जिला अध्यक्ष लोकेश रवि ने कहा कि संविधान हमारी आत्मा है अगर किसी ने इसे छिनने का काम किया…
Read Moreसमय को ध्यान में रखते हुए प्रतिमा का विसर्जन करना सुनिश्चित करें पूजा समिति-डीएसपी
पाकुड़: शुक्रवार को नगर थाना परिसर में काली पूजा एवं दीपावली को लेकर प्रशिक्षु डीएसपी अजय आर्यन की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में शहर में आयोजित काली पूजा समिति के साथ पूजा के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। पूजा समिति से पूजा के आयोजन का समय विसर्जन का समय और रूट के बारे में जानकारी ली गई। सभी पूजा समिति को नगर थाना प्रभारी एवं पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने पूजा समिति को आवेदन देकर पूजा समिति के 10 सदस्यों का नाम और उनका…
Read Moreजनसंख्या नियंत्रण कानून के समर्थन में फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी को ज्ञापन सौंपा
पाकुड़ संवाददाता पाकुड़: राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत जनसंख्या नियंत्रण कानून के मांग के समर्थन में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन पाकुड़ जिला के जिला अध्यक्ष हिसाबी राय के नेतृत्व में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पाकुड़ जिला के उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल से उनके कार्यालय कक्ष में मिलकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में फाउंडेशन के संरक्षक अनुग्राहित प्रसाद साह, महामंत्री सुरेंद्र प्रसाद भगत, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार भंडारी, रामचंद्र साह, नरेंद्र प्रसाद साह, बहादुर मंडल, सुलेमान मुर्मू, भुटू कुनाई, दिनेश साहा मौजूद थे।…
Read Moreआम्रपाली में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन
चतरा: आम्रपाली में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन शुक्रवार को किया गया। जिसका समापन महाप्रबंधक अमरेश कुमार सिंह ने किया। सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 की शुरुआत महाप्रबंधक अमरेश कुमार सिंह द्वारा 30 अक्तुबर 2023 अधिकारिक रुप से में सत्य निष्ठा की शपथ दिलाकर किया गया और सतर्कता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। जिसमे हस्ताक्षर कैंपेन का आयोजन किया गया। इस वर्ष आम्रपाली चंद्रगुप्त क्षेत्र में सतर्कता जागरूकता सप्ताह बड़े धूमधाम से मनाया गया। तथा सभी हितधारकों को इससे जोड़ा। आम्रपाली परियोजना के विभिन्न प्रतिष्ठानों जैसे कंटाघर, परियोजना…
Read Moreरामगढ़ : आदिवासियों की जमीन लूटने पहुंचे भू माफिया, आगे क्या हुआ देखें
नईसराय के अरविंद जायसवाल के खिलाफ बसंती देवी ने दर्ज की शिकायत रामगढ़ : रामगढ़ शहर में भू माफियाओं का आतंक कम होता नहीं दिखाई दे रहा है। नई सराय का क्षेत्र भू माफियाओं का अड्डा बना हुआ है। नई सराय में एक महीने पहले ही भू माफियाओं ने सरकारी जमीन लूटने का प्रयास किया था। जिस पर डीसी के हस्तक्षेप के बाद निर्माण कार्य रुका। इस बार भू माफियाओं ने आदिवासी समाज की जमीन लूटने का प्रयास किया है। शहर के नई सराय में 35 डिसमिल जमीन आदिवासी परिवार…
Read MoreJharkhand: कार्डधारियों को नहीं मिला दो माह का राशन
खूंटी : सदर प्रखंड की तिलमा पंचायत के कई गांवों के ग्रामीण शुक्रवार को खूंटी पहुंचे और पंचायत के राशन डीलर सुनीता पूर्ति द्वारा सितम्बर और अक्टूबर माह का राशन लाभुकों के बीच अब तक वितरित नहीं करने का आरोप लगाते हुए हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि राशन डीलर द्वारा लाभुकों से अंगूठे का निशान ले लिया गया है, लेकिन राशन का वितरण नहीं किया गया है। इसके साथ ही राशन डीलर पर निर्धारित मात्रा से कम राशन लाभुकों को देने का…
Read Moreडी ए वी स्कूल में दीपावली सेलिब्रेशन का आयोजन
टंडवा:आज डीएवी एनटीपीसी, नार्थ कर्णपुरा, टंडवा में स्कूल में शुक्रवार को दीपावली सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सरी से दूसरी तक के बच्चों द्वारा दीपावली सेलिब्रेशन किया गया । सर्वप्रथम प्रधानाचार्य श्री वीरेंद्र कुमार पाण्डेय जी ने बच्चों को दीवाली से जुड़े कई रोचक प्रसंगों को सुनाया और दीपावली के महत्व को समझाया। इस कार्यक्रम के लिए सभी बच्चे विभिन्न परिधानों में सज-संवर कर आए थे। बच्चों ने सुंदर रंगोली तथा कागज पर दिए बनाये । साथ ही साथ बच्चों ने दीया डेकोरेशन कार्यक्रम में भी बढ़ चढ़…
Read Moreटाटा स्टील का इंटर जेडीसी क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ संपन्न
जमशेदपुर : टाटा स्टील खेल विभाग द्वारा 26 अक्टूबर से 10 नवंबर तक बिस्टुपुर आर्मरी ग्राउंड में इंटर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। वहीं शुक्रवार टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी बतौर मुख्य अतिथि पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए। साथ ही ग्रुप एचआर एवं आईआर के चीफ जुबिन पलिया सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रतिभागियों की खेल भावना को प्रोत्साहन देने के लिए चीफ स्पोर्ट्स मुकुल विनायक चौधरी भी उपस्थित थे। वहीं टूर्नामेंट में टाटा स्टील की 35 जेडीसी इकाइयों की उत्साहपूर्ण…
Read Moreझारखंड की मांग डॉ सिद्धू को मिले पद्म भूषण सम्मान
10 साल बाद पुनः जागा सिक्ख समाज, प्रीतम भाटिया ने उठाया था मुद्दा जमशेदपुर : लौहनगरी में अपने 50 वर्षों के चर्चित सेवा काल में डॉ कृपाल सिंह सिद्धू ने कभी सेना, जिला प्रशासन, पत्रकार और गरीबों से फीस नहीं ली। गत 50 वर्षों में ऐसे एक लाख लाभुक होंगे, जिन्हें डॉ सिद्धू से नि:शुल्क परामर्श के साथ साथ दवाईयां भी मिली होंगी। इसके अलावा 50 हजार मरीज तो ऐसे भी हैं जिनका नि:शुल्क ऑपरेशन भी किया गया होगा। इस दौरान बडे.-बडे़ नेता और प्रशासनिक अधिकारी से लेकर वरिष्ठ पत्रकार…
Read Moreडॉ कृपाल सिंह सिद्धू के हाथों हुई सिख जनगणना की शुरुआत, भरा जनगणना फॉर्म
जमशेदपुर: लौहनगरी में पहली बार सीजीपीसी की पहल पर सिख जनगणना फॉर्म भरने की शुरुआत समाजसेवी डॉ कृपाल सिंह सिद्धू के हस्ताक्षर से शुरू हुई। वहीं शुक्रवार सोनारी स्थित आवास पर डॉ सिद्धू और उनकी पत्नी किरनजीत कौर को साल एवं बुक्के देकर सम्मानित करते हुए सीजीपीसी द्वारा उनसे जनगणना फॉर्म भी भरवाया गया। वहीं सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा संपूर्ण कोल्हान क्षेत्र में रहने वाले सिखों की जनसंख्या की विस्तृत जानकारी के लिए जारी किए गए जनगणना फॉर्म भरने की शुरुआत गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले डॉ सिद्धू…
Read Moreसिदगोड़ा चिल्ड्रन पार्क में हुआ मेले का भूमि पूजन, विधायक सरयू राय समेत अन्य रहे उपस्थित
जमशेदपुर : विधायक सरयू राय की पहल पर पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाल मेला 2023 का आयोजन विश्व बाल दिवस के अवसर पर सिदगोड़ा स्थित चिल्ड्रन पार्क परिसर में किया जा रहा है। वहीं मेले का आयोजन स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और बाल संरक्षण आयोग के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। जिसके तहत शुक्रवार मेले का भूमि पूजन हुआ। जिसके बाद बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय परिसदन में बाल मेला आयोजन को लेकर विभिन्न सरकारी विभागों के साथ एक…
Read Moreमनीष कश्यप पर लगा NSA हटा:मदुरै कोर्ट से यूट्यूबर को मिली राहत, जानिए कब तक होगी जेल से रिहाई
पटना. तमिलनाडु में प्रवासी श्रमिकों के फर्जी वीडियो प्रसारित करने के आरोप में जेल गए यूट्यूबर मनीष कश्यप को शुक्रवार को बड़ी राहत मिली है। तमिलनाडु के मदुरै की एक अदालत ने बिहार मूल के मनीष कश्यप को जमानत दे दी है। साथ ही उन पर लगाया गया एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) भी हटा लिया गया है. कश्यप पर प्रवासियों के फर्जी वीडियो शेयर करने का आरोप लगा था. आज की कार्यवाही में कोर्ट ने इस मामले में अंतिम सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने उनकी…
Read Moreछठ सिर्फ पूजा नहीं, आस्था विश्वास श्रद्धा उपासना पवित्रता संस्कार और संपन्नता है – बन्ना गुप्ता
स्वास्थ्य मंत्री ने विभिन्न छठ घाटों में चल रहे तैयारियों का लिया जायजा जमशेदपुर : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शुक्रवार की सुबह कदमा शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 5, ब्लॉक नंबर 3, निर्मल घाट, रामजनम नगर, भाटिया बस्ती सती घाट, उलियान ग्रीन पार्क सब स्टेशन घाट व नील सरोवर घाट और सोनारी दोमुहानी घाट में तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान पूजा पर छठ घाटों की समय पर साफ-सफाई, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, छठ घाट में डेंजर डोन चिन्हित करने, बेरिकेडिंग, गोताखोर, विद्युत पोल व रोशनी की…
Read More