उत्तरी करनडीह में पंचायत भवन निर्माण कार्य का विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

 

जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत उत्तरी करनडीह में गुरुवार पंचायत भवन निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह पंचायत भवन सिर्फ ईंट और पत्थरों की इमारत नहीं, बल्कि हमारे क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और विकासात्मक आकांक्षाओं का प्रतीक है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस भवन के माध्यम से पंचायत स्तर की बैठक, सरकारी योजनाओं के संचालन और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी।उन्होंने भरोसा दिलाया कि झारखंड सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और भी कई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। जिनका सीधा लाभ ग्रामीण जनता को मिलेगा। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे विकास में भागीदार बनें और योजनाओं को सफल बनाने में सहयोग करें। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज, जिला परिषद सदस्य पुर्णिमा मल्लिक, झामुमो के पूर्व जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू, प्रखंड सचिव जगत मार्डी, पप्पू उपाध्याय, मनोज नाहा, शंकर हेंब्रम, अनिल मुंडा, मुखिया मायावती टुडू, मुखिया सिनी सोरेन, पसंस द्रौपदी मुंडा, नीता सरकार, दीपक पाल, कन्हाई हेंब्रम समेत ग्रामीण भी मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment