दुर्गा अष्टमी पर पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन

संजय सागर

बड़कागांव: वसुधा कल्याण द्वारा दुर्गा अष्टमी के मौके पर बड़कागांव बादम भाया सांढ रोड स्थित पंडरी तालाब में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका नेतृत्व अंजलि नीरज एवं रुचि नीरज ने किया. पंडित तालाब में लगभग 20 पौधे लगाए गए। जिसमें से अशोक पेड़ चार, कटहल चार, शीशम चार, शरीफा चार, बेलपत्र दो लगाया गया। अंजलि नीरज ने बताया कि इससे पहले हजारीबाग के कन्हरी में 30, झील में 15, एवं बुढ़वा महादेव में 13 पौधे लगाए गए।

अंजलि नीरज व रुचि नीरज ने बताया किअधिक से अधिक पेड़ लगाने से प्रदूषित हवा से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी। यह सही समय है जब हम पेड़ों के रोपण के महत्व को पहचाने और इस दिशा में जितना हो सके उतना योगदान करने की जिम्मेदारी ले सकें। वृक्षारोपण के द्वारा ही हम धरती पर अपने अस्तित्व की रक्षा कर सकते है।वसुधा कल्याण का उद्देश्य लोगों को वृक्षारोपण के लाभों के बारे में सूचित करना और उन्हें ऐसा करने में संलग्न करना है। इस कारण से कई लोग देश को हरा-भरा बनाने के लिए हाथ मिला रहे हैं और इस दिशा में काम कर रहे हैं। समय-समय पर वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए अभियान चला सकते हैं । वसुधा कल्याण जो पेड़ों को रोपण करके साफ़-सुथरे और हरियाली भरे वातावरण का निर्माण करने की ज़िम्मेदारी उठाते हैं। यह संगठन पेड़ों के कटाई का भी विरोध करती है। वसुधा कल्याण पर्यावरण से संबंधित स्वच्छता अभियान, पौधरोपण और जागरूकता अभियान जैसे कई कार्यक्रम हर रविवार को अपना कार्यक्रम करती है। मौके पर अंजली नीरज, सूरज कुमार ,रुचि नीरज, प्रकाश कुमार, सात्विक कुमार, प्रदीप कुमार, इत्यादि उपस्थित थे।

Related posts