बड़कागांव में मां के नाम पौधारोपण अभियान शुरू

 

बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल के नेतृत्व में मां के नाम पर पौधा रोपण कार्यक्रम शुरू की गई.

बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. तत्पश्चात प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल ने कहा कि हर व्यक्ति अपने मां के नाम एक पौधा जरूर लगाए . उस पौधे को मां की तरह देखभाल करते रहे. तभी वह पौधा लगेगा. और हमारा पर्यावरण हरा भरा होगा. मां की तरह वह पेड़ हमें छाया देगा . शुद्ध हवा देगा. वर्तमान समय में पर्यावरण को कुछ लोग दूषित करने के लिए उतारू हैं. दैनिक जीवन में जो भी प्रयोग हो रही है उससे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से चाहे वह जल, वायु एवं मिट्टी पर्यावरण ही क्यों ना हो सभी असंतुलित हो रही है. यही कारण है कि आज तरह-तरह की बीमारियां महामारी उत्पन्न हो रही है. मनुष्य के साथ-साथ जीव जंतु को भी प्रभावित किया जा रहा है.जब तक इन बीमारियों के बारे में जानकारी होती है तब तक करोड़ों लोग जान गवा दे रहे हैं. इसलिए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए जल, जंगल, जमीन की संरक्षण करना अति आवश्यक है.पौधारोपण कार्यक्रम में पंचायत सेवक धीरज कुमार सिंह, अलका कुमारी, संगम कुमारी, स्वाति कुमारी, गोपाल कुमार, कोऑर्डिनेटर विकास कुमार, अनंत कुमार कुशवाहा साहित्य अन्य लोग उपस्थित थे.

Related posts