स्वच्छ वायु दिवस पर जमशेदपुर अक्षेस ने किया वृक्षारोपण कार्यक्रम

 

जमशेदपुर : स्वच्छ वायु दिवस के अवसर पर शनिवार जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार द्वारा सोनारी स्थित दोमुहानी पार्क कैलाश सरोवर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 200 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर कार्यालय के सभी नगर प्रबंधक, अभियंता, नगर मिशन प्रबंधक, जमशेदपुर शहर के स्वच्छ ब्रैंड अम्बेसडर, एनजीओ स्वच्छता पुकारे, निश्चय फाउंडेशन व हौसलों की उड़ान समेत अन्य संस्था उज्जीवं स्मॉल फाइनेंस बैंक, कार्यालय के सभी पर्यवेक्षक, कर्मी और स्थानीय समुदाय के सदस्य भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वायु प्रदूषण को कम करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। मौके पर उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार द्वारा बताया गया कि वृक्षारोपण हमारे पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और हमें अपने ग्रह को हरा-भरा बनाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। इस कार्यक्रम में पौधों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी भी दी गई। साथ ही प्रतिभागियों ने वृक्षारोपण के महत्व को समझा और अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया। जमशेदपुर अक्षेस ने वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से समुदाय को जोड़ने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हमें अपने पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए प्रेरित किया गया है। उप नगर आयुक्त ने पूरे निकाय क्षेत्र में 5000 बहुउपयोगी पेड़ लगाने के साथ-साथ संरक्षण करने का संकल्प करवाया है। वहीं समाज के प्रबुद्ध नागरिकों से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अपील भी की है।

Related posts

Leave a Comment