टाटा स्टील एवं जुस्को 1 से 7 जुलाई तक मना रहा वन महोत्सव

– अबतक लगा चुके हैं 1600 पौधे, 5000 पौधे लगाने का है लक्ष्य

 

जमशेदपुर : टाटा स्टील और टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) ने जमशेदपुर और इसके आस-पास की हरियाली को बढ़ाने के लिए 1 से 7 जुलाई तक चल रहे वन महोत्सव में एक सप्ताह तक चलने वाले वृक्षारोपण अभियान की अगुवाई कर रहे हैं। जिसके तहत शहर के प्रतिष्ठित मीडिया के लिए आज एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बाग-ए-जमशेद के पास बिरूपा रोड पर अमलतास और महोगनी के 50 से अधिक पौधे लगाए गए। यह कार्यक्रम पर्यावरणीय स्थिरता और सामुदायिक जुड़ाव के प्रति हमारे समर्पण को दर्शाता है। इसके अलावा टाटा स्टील यूआईएसएल के कर्मचारियों के लिए कदमा के रंकिनी मंदिर के पास एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई और जिन्होंने कई पौधे भी लगाए। जिससे हरित पहल को और बढ़ावा मिला। आज तक विभिन्न स्थानों पर 1600 से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। साथ ही सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम के दौरान लगभग 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य है और जो स्वच्छ हवा, जैव विविधता में वृद्धि और हरियाली भरे शहर के परिदृश्य में महत्वपूर्ण योगदान देगा। रोपे जाने वाली प्रजातियों में नीम, करंज, महोगनी, अमलतास, बौहिनिया, सिरिस, जारुल और तबेबुइया आदि शामिल हैं। यह पहल पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति टाटा स्टील की व्यापक प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

Related posts