प्रधान मंत्री मोदी ने दिलाया हम महिलाओं हक: शीला

संवाददाता
लातेहार: नारी शक्ति वंदन पदयात्रा का आयोजन माको डाक बंगला से बाजारटाड शिव मंदिर परिसर तक किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि आज देश की महिलाएं पुरूषों के कंधो से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है। सभी क्षेत्रों में महिलाएं कार्य कर रही है। इसके पीछे हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुशल नेतृत्व है। वहीं महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष शीला देवी ने कहा कि पिछली सभी सरकारों के द्वारा केवल महिलाओं को वोट लेने का मशीन समझा जता था। आधी आबादी के बारे में सोंचने वाला कोई नहीं था पर पीएम मोदी ने आधी आबादी को उनका हक दिलाने का कार्य किया है और इसे लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। महिलाओं को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने कई योजनाएं लॉंच की जिसका फलाफल यह हो रहा है कि आज हमारी बहने स्वालंबन और आत्मनिर्भर बन रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ,प्रदेश कार्य समिति सदस्य कल्याणी पांडे ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामणि तिर्की, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे ,भाजपा जिला महामंत्री बंसी यादव, भाजपा कार्य समिति सदस्य आशा देवी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मंजू देवी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री अर्पणा सिंह, कोषाध्यक्ष संगीता तिवारी, नगर अध्यक्ष अंजू गुप्ता, उषा पांडे , संध्या पांडे, गिरिजा देवी, रिशा देवी, कांति देवी, मीरा देवी बबिता देवी,श्री राम देव सिंह, विष्णु प्रसाद,अश्विनी सिंह, अवधेश चंद्रवंशी आदि उपस्थित रहे।

Related posts