मोदी जी के जनसभा को लेकर तैयारी जोरों से 

सिमरिया: सिमरिया प्रखंड के मुरबे में 11 मई को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी चतरा भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह और हजारीबाग प्रत्याशी मनीष जायसवाल के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए तैयारी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। एसपीजी के निगरानी मे रातों-रात पंडाल के साथ हेलीपैड का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। सभा स्थल पर तीन हैली पेड बनाया गया है। यहां पहले 12 मई को जन सभा होना था। परंतु अधिकारिक घोषणा नही होने के कारण उहा पोह की स्थिति बनी हुई थी। चार दिन पूर्व 12 मई के समय निर्धारित होने के बाद कार्यकर्ता सभा स्थल के निर्माण और लोगो को न्योता देने मे जुट गये है। इस बार भाजपा पंचायत स्तर पर जिम्मेवारी देकर घर घर लोगो से मिलने मे जुटी है। एक ओर वोट करने और सभा स्थल पर आने के लिए न्योता दिया जा रहा है। वही सभा स्थल के घेराबंदी का कार्य जोर जोर से की जा रही है एसपीजी के अधिकारी हर बिंदुओं पर अपनी पैनी निगाहें रखे हुए है। डीसी रमेश घोलप और एसपी विकास कुमार पांडेय जिला टीम के साथ कई बार स्थल का निरीक्षण कर कई निर्देश दिये है। गुरुवार को हेलीपैड का जांच हेलीकॉप्टर उतार कर किया गया। इसमे बारी बारी से सभी हेलीपैड का टेस्ट किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे चतरा, लातेहार, पलामू और हजारीबाग के भाजपा कार्यकर्ता लगे हुए है। चतरा लोक सभा के दो विधान सभा लातेहार और एक पलामू जिला मे पडता है। जबकि चतरा जिला का एक पंचायत हजारीबाग लोक सभा मे पडता है। इसके अलावे सभा स्थल से हजारीबाग के कई पंचायत बिल्कुल सटा हुआ है।इसलिए प्रधान मंत्री चतरा और हजारीबाग के प्रत्याशी के पक्ष मे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

Related posts