प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिमरिया के मुरवे मैदान में एक भीड़ भरी महा विजय संकल्प सभा को किया संबोधित, बोले….

शहजादे को अपनी उम्र से भी कम सीटे मिलेगी, चतरा में पीएम मोदी बोले-

इंडी वाले अपनी हार मान चुके हैं; भीड़ बता रही है 4 जून के नतीजे

सिमरिया:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिमरिया के मुरवे मैदान में एक भीड़ भरी महा विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि आज की भीड़ 4 जून के नतीजे बता रही है। इंडी अलायंस वाले अपनी हार मान चुके हैं। पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि शहजादे को अपनी उम्र से भी कम सीट मिलने जा रही है।उन्होंने कहा कि जेएमएम और कांग्रेस के ठिकानों से नोटों के पहाड़ निकल रहे हैं। यहां मंत्री, मंत्री का पीएस, पीएस का भी नौकर भ्रष्टाचार में डूबा है। यहां नोटों के पहाड़ उगाने का काम जेएमएम और कांग्रेस ने किया है। बेशर्मी देखिए इतने नोट निकलने के बाद शर्म से आंख झूक जानी चाहिए, लेकिन इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। कर्मचारियों के घरों से करोड़ों निकल रहे हैं। मालिकों के घर से कितना निकलेगा। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि ऐसे लोगों पर कौन कार्रवाई कर सकता है। आपका बेटा मोदी ये काम करेगा। पीएम ने कहा कि ये लोग देश की संपत्ति मुसलमानों को देना चाहते हैं। ये आपका आरक्षण अपने वोट बैंक को देना चाहते हैं। आंध्रप्रदेश में इन लोगों ने यही किया। ओबीसी के वोट मुलसमानों को दे दिए।

 

इंडी आई तो एससी-एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण नहीं बचेगा

 

बाबा साहेब आंबेडकर धर्म के नाम पर आरक्षण के पक्ष में नहीं थे। लेकिन, कांग्रेस और इंडी गठबंधन वाले धर्म के नाम पर आरक्षण देने की कोशिश में है। अगर ऐएममए, कांग्रेस और आरजेडी की चली तो एससी-एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण नहीं बचेगा। ये इनका आरक्षण छीनकर मुसलमानों को दे देंगे।

 

आपके वोट की ताकत मुर्मु हैं देश की राष्ट्रपति

 

500 साल के इंतजार के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया गया। हम प्रभु राम की भक्ति करते है। बीजेपी ने आदिवासी बेटी को देश का राष्ट्रपति बनाया है। वो तीनों सेनाओं को कमान करती है। आप बताइए उनको राष्ट्रपति किसने बनाया। मोदी ने नहीं बनाया, आपकी वोट ने बनाया। आपकी वोट की ताकत है कि द्रोपदी मुर्मु देश की राष्ट्रपति हैं। ये देश बनाने का चुनाव है। देश के कोने- कोने से आवाज आ रही है- फिर एक बार आपकी वोट की ताकत है कि द्रोपदी मुर्मु देश की राष्ट्रपति है। पीएम ने कहा कि 500 साल के इंतजार के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया गया। हम प्रभु राम की भक्ति करते है। बीजेपी ने आदिवासी बेटी को देश का राष्ट्रपति बनाया है। वो तीनों सेनाओं को कमान करती है। आप बताइए उनको राष्ट्रपति किसने बनाया। मोदी ने नहीं बनाया, आपकी वोट ने बनाया। आपकी वोट की ताकत है कि द्रोपदी मुर्मु देश की राष्ट्रपति है। झारखंड में एक ही उद्योग लगा, अफीम का पीएम ने कहा कि मैं चाहता हूं कि आदिवासियों के बच्चे भी ज्यादा से इंजीनियर डॉक्टर बने। इसी को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार की ओर से स्थानीय भाषाओं में हायर स्टडी को प्रोत्साहन इसलिए दिया जा रहा है। लेकिन, ये लोग विरोध कर रहे है। झारखंड में एक ही उद्योग लगा, अफीम का उद्योग। ये आपके बच्चों को नशे की दलदल में ढकेलना चाहते है।पीएम ने कहा कि इंडी वाले विकास में रोड़ा हैं। हमारी सरकार झारखंड के बच्चों की शिक्षा के लिए प्रयास कर रही है। हमारी कोशिश है इस क्षेत्र में अच्छी सड़कें बनें। हाइवे बने। उद्योग लगे। लेकिन, इंडी गठबंधन के लोग इन विकास कार्यों में रोड़ा अटका रहे है। मैं पूछ रहा हूं कि ऐसा क्यों कर रहे हो। दरअसल, उनको आपकी चिंता नहीं है। वो अपना स्वार्थ देख रहे है। भ्रष्टाचार करके किसी भी तरह से सत्ता में बने रहना चाहते है।

 

पीएम ने JMM-कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा

 

जेएमएम- कांग्रेस का एक ही एजेंडा है, ना करेंगे, ना करने देंगे। पीएम ने कहा कि जेएमएम-कांग्रेस का एक ही एजेंडा है, ना करेंगे, ना करने देंगे। ये भ्रष्टाचार के अलावा कुछ करते भी नहीं है। मोदी जो काम करता है, उसे भी ये करने नहीं देते हैं। साथियों मैं गरीब परिवार में पैदा हुआ हूं, गरीबी क्या होती है मैं जानता हूं। इसीलिए मैं चाहता हूं कि मेरे देश के गरीब का चूल्हा जलता रहना चाहिए। लेकिन ये लोग चाहते है कि मोदी का भेजा राशन आपको मिले ही नहीं। ये नोटों के पहाड़ उगा रहे हैं। पीएम ने कहा कि इनके नेताओं के घर से नोटों का पहाड़ निकल रहा है। यहां नोटो के पहाड़ उगाने का काम कांग्रेस-जेएमएम ने किया है। इसके बाद भी ये इतने बेशर्म है कि इनको कोई फर्क नहीं पड़ता है। नौकरों के घर से करोड़ों मिल रहे है तो मालिकों के घर से कितने मिलेंगे। नोट गिनते गिनते मशीनें खराब हो गई। ये पैसा किसका है? इनको जेल जाना चाहिए कि नहीं। ये पैसा आपका है। झारखंड के लोगों का है। इनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए कि नहीं? इनके खिलाफ कार्रवाई आपका बेटा मोदी ही कर सकता है। ये चुनाव देश बनाने का चुनाव है। 2024 का लोकसभा चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है, ये चुनाव देश बनाने का चुनाव है। ये चुनाव चोर लुटेरों से देश को बचाने का चुनाव है। ये चुनाव आपके बच्चों का भविष्य सुनिश्चित करने का चुनाव है। आप तो जानते है कि वो कौन लोग है जिनसे देश को बचाना जरूरी है। कांग्रेस, जेएमएम और इंडी गठबंधन के दलों से देश को बचाना जरूरी है। विधानसभा में भी भारी बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी

मैं बड़ी जिम्मेवारी के साथ कह रहा हूं, लोकसभा चुनाव के साथ ही जहां-जहां विधानसभा के लिए चुनाव हो रहे है वहां भी भारी बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि शाहजादे की पार्टी को उनकी उम्र से भी कम सीटें मिलेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह क्षेत्रिय पार्टियों का अस्तित्व खत्म कर देना चाहते हैं। ये जो छोटे छोटे दल हैं, उन सबको अपना विलय कांग्रेस में कर देना चाहिए। मैं सोच रहा था कि ऐसा सुझाव उन्होंने क्यों किया। क्योंकि उनके मन में हताशा घर कर गई है। वो क्षेत्रिय पार्टियों का अस्तित्व खत्म कर देना चाहते हैं। पिछले तीन चरण के मतदानों के रुझान के बाद उन्होंने ऐसा सुझाव दिया है। विपक्ष को जितनी सीटें चाहिए यानि दस प्रतिशत होती है उनको लग रहा इतनी भी नहीं आएगी। अगर विलय कर देंगे तो मान्य विपक्ष के रूप में उनको मान्यता मिल जाए। देश के मतदाताओं ने तीन चरणों में ही ऐसा सबक सीखा दिया है कि वो अब विपक्ष में बैठने के लिए मान्यता की जुगाड़ में जुटे है।पीएम ने कहा कि बेशर्मी देखिए इतने नोट निकलने के बाद शर्म से आंख झूक जानी चाहिए, लेकिन इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। कर्मचारियों के घरों से करोड़ों निकल रहे हैं। मालिकों के घर से कितना निकलेगा। पीएम बोले- नोटों के पहाड़ निकल रहे हैं। पीएम ने कहा कि जेएमएम और कांग्रेस के ठिकानों से नोटों के पहाड़ निकल रहे हैं। यहां मंत्री, मंत्री का पीएस, पीएस का भी नौकर भ्रष्टाचार में डूबा है। यहां नोटों के पहाड़ उगाने का काम जेएमएम और कांग्रेस ने किया है।

Related posts