पुलिस कर्मी के द्वारा महिला के साथ मारपीट, 8 घंटा में करे गिरफ्तार: कुंज बिहारी साहू

बड़कागांव: लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश मंत्री कुंज बिहारी साहू ने कहा कि एक पुलिसकर्मी के द्वारा महिला को बेरहमी से पीटा गया यह नारी शक्ति पर दुर्व्यवहार किया गया है और आज 7 दिन हो चुके हैं अभी तक दोषी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। श्री साहू ने कहा कि अगर 8 घंटा के अंदर दोषी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो बड़कागांव थाना में उग्र आंदोलन कर थाना घेराव किया जाएगा।

बड़कगांवू प्रखंड के हरली पंचायत की यह घटना है एक गरीब महिला जो हरली +2 हाई स्कूल के बगल में अपने घर के सामने 12 नवंबर 23 को दिवाली का लाइट बेच रही थी और उसी गांव के चंद्रु पासवान के द्वारा अनिता देवी पति गुरदयाल महतो गरीब महिला को बेरहमी से मारा पीटा गया उसके इजात आबरू को भी हनन किया गया, लेकिन उसके बावजूद अभी तक बड़कागांव पुलिस के द्वारा उस व्यक्ति को गिरफ्तार नही किया गया। सोचने वाली बात है कि जिस महिला को पीटा गया। उस पंचायत की मुखिया और सरपंच दोनों महिला है। बड़कागांव विधानसभा की विधायिका एक महिला है। इस देश की राष्ट्रपति एक महिला है उसके बावजूद महिला के साथ क्या इंसाफ हो रहा है ? सरकार, शासन प्रशासन, नेता, समाज सेवी सबके ऊपर एक बड़ा प्रश्न खड़ा हो रहा है।

Related posts