बिस्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में सहस्त्रघट पूजा 28 जुलाई को

 

जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था जेसीआई जमशेदपुर पहचान द्वारा सावन मास के शुभ अवसर पर आगामी 28 जुलाई रविवार को सहस्त्रघट पूजा का आयोजन बिस्टुपुर स्थित सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में किया जा रहा हैं। इस संबंध में संस्था की अध्यक्ष बीना देबुका ने बताया कि 11 पंडितों द्वारा विधिपूर्वक सहस्त्रघट पूजा करायी जाएगी। वहीं सुबह 8 बजे से पूजा शुरू होगी। इस दौरान भगवान शिव का श्रृंगार और महाआरती भी होगी। साथ ही उन्होंने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान में कोई भी जजमान बन सकता हैं। जिसके लिए संस्था के पदाधिकारियों से संपर्क किया जा सकता हैं। इसे सफल बनाने में संस्था की सभी महिलाएं लगी हुई हैं।

Related posts