अध्यक्ष सत्येंद्र पासवान, सचिव कृष्णा सिंह तथा कोषाध्यक्ष अरुण गुप्ता बने

बड़कागांव : रामनवमी को लेकर बडकागांव प्रखंड के सिकरी में मांबसंती दुर्गा पूजा समिति की बैठक हुई.
इसकी अध्यक्षता फुलचंद् गिरी तथा संचालन कृष्णा सिंह ने किया . बैठक में मुख्य रूप से दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय लिया गया. समिति का गठन किया गया .जिसमें संयोजक स्वरूप नारायण सिंह, उप संयोजक युगेश्वर महतो, अध्यक्ष सत्येंद्र पासवान, उपाध्यक्ष राम प्रसाद महतो, रामजी प्रसाद सिंह, सचिव कृष्णा कुमार सिंह, उपसचिव तालेश्वर कुमार महतो, तथा कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, उप कोषाध्यक्ष हरिश्चंद्र प्रसाद, संगठन मंत्री कामेश्वर महतो तथा शशि महतो मनोरंजन मंत्री सुजीत सागर, पृथ्वीराज गुप्ता, को बनाया गया. समिति के संरक्षक के रूप में प्रभु महतो , अरुण महतो एवं सिकरी पंचायत के सभी वार्ड सदस्य गण का चयन किया गया.
पूजा प्रभारी के रूप में रोहित कुमार गुप्ता, संतोष कुमार महतो तथा अवधेश कुमार साव का चयन किया गया. पूजा समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी हम सभी पूजा सौहार्दपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ संपन्न करेंगे .साथ ही प्रशासन के द्वारा जो भी गाइडलाइन हमें प्राप्त होगी उसी के तहत पूजा संपन्न कराना हमारी प्राथमिकता होगी .मौके पर मुखिया प्रभु महतो, जय नारायण सिंह, महावीर साव, फूलचंद गिरी, प्रदीप प्रभाकर, सहदेव राम, संतोष कुमार, पृथ्वीराज गुप्ता, अशोक गुप्ता, हीरा मल्हार, सैनाथ महतो, तालेश्वर महतो, कैलाश पांडेय, महावीर पासवान, राम प्रसाद महतो, सूरज राणा, डालेश्वर साव, बिरेंद्र साव, सोहन राणा, रूपेश कुमार महतो, राम प्रसाद महतो, कोमल महतो, सिकंदर महतो, अरविंद महतो, गुरुदयाल महतो, आदि शामिल थे.

Related posts